Budget 2022: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने केंद्रीय बजट 2022-23 पढ़ना किया शुरू

0
262
Budget 2022
Budget 2022

Budget 2022: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2022-23 को पढ़ना शुरू कर दिया है। बता दें कि यह बजट Paperless है और वित्‍त मंत्री Tablet से पढ़कर बजट पेश कर रही हैं। बजट पेश करते हुए उन्‍होंने अपने अभिभाषण में उन्‍होंने कहा कि मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज़्यादा है। बजट पेश करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, रेलवे, संचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और अन्‍य मंत्रियों की बैठक संसद भवन में हुई थी।

केंद्रीय बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि रबी सीजन 2021-22 में गेहूं की खरीद और खरीफ सीजन 2021-22 में धान की अनुमानित खरीद से 163 लाख किसानों से 1208 लाख मीट्रिक टन गेहूं और धान का कवर मिलेगा और 2.37 लाख करोड़ रुपये उनके एमएसपी मूल्य का सीधा भुगतान होगा। वहीं पहले चरण में गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी

बजट के दौरान अगामी वर्षों में रेलवे के क्षेत्र में होने वाले कार्यों को लेकर वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि अगले 3 वर्षों के दौरान बेहतर दक्षता के साथ 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी और अगले 3 वर्षों के दौरान 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। साथ ही मेट्रो सिस्टम के निर्माण के लिए अभिनव तरीकों का कार्यान्वयन किया जाएगा।

Nirmala Sitharaman करीब 10 बजे संसद पहुंची थीं

Budget 2022:Nirmala Sitharaman
Budget 2022: Nirmala Sitharaman

मंगलवार को बजट पेश करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री Sitharaman करीब 10 बजे संसद पहुंची थीं। केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड, पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। बता दें कि 5 राज्यों में चुनाव के बीच आज संसद में बजट पेश हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में अपना चौथा बजट पेश किया।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here