Kaali Poster Controversy: लीना मणिमेकलाई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म को लेकर देशभर में काफी आक्रोश है। फिल्म के पोस्टर के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ देश के कई हिस्सों में FIR दर्ज कराई गई हैं। ये एफआईआर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दर्ज कराई गई हैं।

दरअसल, फिल्म के पोस्टर में देवी काली को विवादित रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। वहीं एक हाथ में LGBTQ समुदाय का झंडा लिए हुए दिखाया गया है। इस पोस्टर को देख हिंदू धर्म के लोगों ने उनकी धार्मिक भावनाओं के आहत होने का आरोप लगाया हैं।
Kaali Poster Controversy: राजधानी दिल्ली और यूपी में शिकायत दर्ज

विवादों से घिरी डॉक्यूमेंट्री “काली” के पोस्टर को लेकर विरोध कर रहे लोगों ने अब कानून का सहारा लिया है। राजधानी में दिल्ली पुलिस की IFSO इकाई ने “काली” फिल्म के विवादास्पद पोस्टर के संबंध में IPC की धारा 153A और 295A के तहत शिकायत दर्ज की है।
वहीं दूसरी ओर फिल्म की रिलीज का लगातार विरोध कर रही सामाजिक संस्थाओं ने फिल्ममेकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूपी के गोंडा में सत्य संस्था के अध्यक्ष रितेश यादव ने फिल्म के मेकर और पूरी यूनिट के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने हिंदू देवताओं के अपमानजनक चित्रण के लिए फिल्म ‘काली’ के लिए फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ आपराधिक साजिश, पूजा स्थल पर अपराध, जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से शांति भंग करने के आरोप में शिकायत दर्ज की है।
संबंधित खबरें:
- डॉक्यूमेंट्री ”Kaali’ का पोस्टर देखकर फूटा लोगों का गुस्सा, सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाई डायरेक्टर की गिरफ्तारी की मांग
- फिल्म निर्माता Ram Gopal Varma के खिलाफ केस दर्ज, दौपदी मुर्मू पर किया था विवादित ट्वीट