गुजरात के अहमदाबाद में नर्मदा नदी के किनारे बनी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अंतरिक्ष से भी साफ दिखाई देती है। अमेरिका के कमर्शियल सैटेलाइट नेटवर्क-प्लैनेट ने शुक्रवार को 182 मीटर (597 फीट) ऊंची प्रतिमा की अंतरिक्ष से ली गई एक फोटो ट्वीट की। तस्वीर 15 नवंबर को 400 किमी की ऊंचाई से खींची गई थी।

सरदार पटेल की इस प्रतिमा का हाल में उद्घाटन किया गया है। ये 597 फीट ऊंची हैं। यानी 305 फीट की स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से इसकी ऊंचाई दोगुनी है। इसके साथ ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी उन कुछ मैनमेड स्ट्रक्चर में से है, जो पृथ्वी के ऊपर से भी दिखाई देते हैं। दुबई के तट पर बना पाम आइलैंड चीन की दीवार और मिस्र का ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा ही ऐसे मैनमेड स्ट्रक्चर है जो स्पेस से बिल्कुल साफ दिखाई देते हैं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की फोटो जारी करने वाली अमेरिकी कंपनी स्काईलैब है। 2017 में इसरो ने एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च करने का कीर्तिमान बनाया था, तब इनमें 88 डव सैटेलाइट स्काईलैब कंपनी के ही थे।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। सरदार पटेल की यह प्रतिमा गुजरात के केवड़िया में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध पर लगाई गई है, जो सात किलोमीटर दूर से नजर आती है। इसके निर्माण में पांच साल का वक्त लगा। यह दुनिया में सबसे कम वक्त में बनने वाली पहली प्रतिमा है। इसे बनाने में 2990 करोड़ रुपए की लागत आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here