Draupadi Murmu Profile: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत हुई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गयी हैं।
जानिये कैसा था Draupadi Murmu का शुरुआती जीवन
Draupadi Murmu का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है। बेहद पिछड़े जिले से ताल्लुक रखने वालीं मुर्मू ने कई समस्याओं से जुझते हुए भुवनेश्वर के रमादेवी महिला कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की है। इनकी शादी श्याम चरण मुर्मू से हुई थी और दोनों के तीन बच्चे थे, लेकिन द्रौपदी मुर्मू का व्यक्तिगत जीवन काफी परेशानियों से भरा रहा। उन्होंने अपने पति व दोनो बेटों को खो दिया। इनकी एक बेटी है जिनका नाम इतिश्री है।
ग्रेजुएशन करने के बाद द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा के सरकार के सिंचाई और बिजली विभाग में एक जूनियर असिस्टेंट यानी कलर्क की नौकरी मिली। इसके बाद उन्होंने रायरंगपुर में श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में असिस्टेंट टीचर के रूप में काम किया।
Draupadi Murmu का राजनीतिक सफर
Draupadi Murmu ने साल 1997 में ओडिशा के रायरंगपुर नगर पंचायत में एक पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। इसके बाद वे साल 2000 में ओडिशा सरकार में मंत्री बनीं। इसके बाद बीजेपी और बीजू जनता दल के गठबंधन के समय 2000-2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार और 6 अगस्त, 2002 से मई तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं।

रायरंगपुर से दो बार विधायक रहीं द्रौपदी मुर्मू ने साल 2009 में भी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी की ओडिशा इकाई की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की उपाध्यक्ष और बाद में अध्यक्ष बनीं। इसके बाद 2013 में उन्हें बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी (एसटी मोर्चा) के सदस्य के रूप में भी नामित किया गया था। अपने सफल राजनीतिक सफर के लिए मुर्मू को साल 2007 में नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
झारखंड की पहली महिला राज्यपाल
Draupadi Murmu झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव भी हासिल कर चुकी हैं। इन्होंने 18 मई, 2015 में झारखंड की 9वें राज्यपाल का पद संभाला था।
संबंधित खबरें:
President Poll 2022: राष्ट्रपति चुनाव में NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू होंगी उम्मीदवार