Digvijay Singh का BJP पर कटाक्ष: बोले- नफरत फैलाने वाली विचारधारा की पार्टी आज सत्ता में है

0
388
Digvijay Singh
Digvijay Singh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Digvijay Singh ने संसद के शीतकालीन सत्र में उत्पन्न हो रहे गतिरोध के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने किसान बिल के मुद्दे पर ठप्प पड़े संसद की कार्यवाही को विपक्ष द्वारा नहीं चलने देने के मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अमित शाह के क्रोनोलॉजी वाले बयान का सहारा लेते हुए भाजपा पर कड़ा कटाक्ष किया है।

दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री के बयान का हवाला देते हुए BJP पर हमला किया

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि हर चीज को क्रोनोलॉजी में देखना चाहिए। क्या क्रोनोलॉजी है, किसान बिल आया तो चर्चा क्यों नहीं कराई गई। हंगामा क्यों हुआ, हंगामा इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा चर्चा नहीं कराना चाहती थी। क्या ये हमारा अधिकार नहीं था।

दरअसल विपक्ष किसान बिल पर उत्पन्न हुई स्थिति के विषय में सदन के भीतर सत्ता पक्ष के साथ चर्चा की मांग कर है जबकि केंद्र सरकार का कहना है कि जब किसानों की मंशा के देखते हुए कानून को रद्द कर दिया है तो अब उसपर चर्चा करने का कोई फायदा नहीं है। विपक्ष नये मुद्दे पर रचनात्मक तरीके से चर्चा करे और दूसरे अन्य महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा हो।

जबकि विपक्षी दल किसान बिल वापसी को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करना चाहते हैं और चूंकि इस समय संसद की कार्यवाही चल रही है तो विपक्ष को इस काम के लिए सबसे बेहतर मंच संसद ही नजर आ रहा है।

दिग्विजय सिंह ने BJP को नफरत फैलाने वाली विचारधारा की पार्टी बताया

वहीं केंद्र की मोदी सरकार के राजनैतिक रास्ते पर तंज कसते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज तक किसी भी ऐसे राजनीतिक दल से समझौता नहीं किया जो धर्म का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में करता है। आज इस देश में सबसे बड़ा खतरा अगर कोई है तो वो साम्प्रदायिक, नफरत फैलाने वाली विचारधारा की पार्टी है, जो आज सत्ता में है।

मोदी सरकार की आलोचना के लिए विख्यात दिग्विजय सिंह अपने कड़े हमलावर तेवरों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में दिग्विजय सिंह ने कई मौंको पर मोदी सरकार की नीतियों को धर्म विशेष के खिलाफ जोड़कर बताते रहे। खासकर धारा 370, सीसीए और एनआरसी के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी फोरम पर कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने कहा-कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं