बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की काफी शिकार हो रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके लुक्स का काफी मजाक भी बनाया जाता है। आजकल प्रियंका हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रही हैं।
प्रियंका की जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ रिलीज होने वाली है जिसके प्रचार में प्रियंका दिन रात लगी हुई है। उसी सिलसिले में प्रियंका बर्लिन पहुंची जहां उनकी मुलाकात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। बता दें कि पीएम मोदी भी अपने विदेशी दौरे पर हैं। बर्लिन में पीएम मोदी से मिलने के बाद प्रियंका ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। प्रियंका ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर डालते हुए कहा, खूबसूरत इत्तेफाक कि मैं भी उसी समय बर्लिन में हूं जब प्रधानमंत्री मोदी सर यहां आए हुए हैं। शुक्रिया पीएम मोदी सर कि आपने अपने बेहद व्यस्त समय में से मुझसे मिलने का वक्त निकाला’। लेकिन इसपर भी प्रियंका ट्रोलर्स का शिकार हो गई। दरअसल लोगों ने एक बार फिर प्रियंका के कपड़ों को निशाना बनाया और खूब मजाक बनाया। इतना ही नहीं लोगों ने प्रियंका के बैठने तक पर कई सवाल खड़े कर दिए।
Thank you for taking the time to meet me this morning @narendramodi Sir. Such a lovely coincidence to be in #berlin at the same time. 🙏🏼🇮🇳 pic.twitter.com/vLzUSH5WR1
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 30, 2017
कई लोगों ने प्रियंका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय नेता से मुलाकात के समय प्रियंका ने पूरी ड्रेस नहीं पहनी। इसी के साथ कुछ लोगों का यह भी कहना था कि ‘प्रियंका जिस शख्स के सामने आप बैठी हैं वो हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। तुम्हें थोड़ी तो समझ होनी चाहिए कि प्रधानमंत्री के सामने तो कम से कम टांगों को ढक कर रखना चाहिए था।’ एक यूजर ने लिखा, ‘शायद आप एक अंतर्राष्ट्रीय स्टार होंगी लेकिन हमारे प्रधानमंत्री के सामने तो थोड़ी रिस्पेक्ट दिखाइए। उनके सामने बैठने का अपना ढंग तो देखिए।’ हालांकि प्रियंका पहले कभी भी इन तरह की प्रतिक्रियाओं पर अपनी टिप्पणी नहीं देती दिखी, लेकिन इस बार प्रियंका ने भी उनके पहनावे और बैठने के तरीके पर कमेंट करने वालों का मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ ट्वीटर पर तस्वीर साझा की जिसमें दोनों के पैर साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। साथ ही प्रियंका ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि यह उनके जीन्स में है। इस पोस्ट के जरिए प्रियंका ने उन सभी आलोचकों की बोलती बंद कर दी है, जो उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर विरोध कर रहे हैं