देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण के मामले मे अव्वल बन गई है। दिल्ली दुनिया में सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। स्विट्जलैंड की संस्था IQAir की रेटिंग में दिल्ली दुनिया की 50 राजधानियों में सबसे ज्यादा प्रदूषण वाला शहर है। वहीं 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 35 शहर भारत के शामिल हैं। इस सूची के मुताबिक दुनिया का सबसे प्रदूषित देश बांग्लादेश है। उसके बाद पाकिस्तान और तीसरे स्थान पर भारत है।

दिल्ली को दूसरी बार सबसे प्रदूषित शहर का खिताब मिल है। यहां पर PM 2.5 का स्तर काफी ज्यादा है, जो फेफड़ों से संबंधित बीमारियों को जन्म देता है। उम्मीद जताई जा रही थी कि, लॉकडाउन के बाद थोड़ा प्रदूषण कम हो, हुआ भी लेकिन इंसानों के बाहर निकलते ही प्रकृति फिर दूषित हो गई है।

IQAir की 2020 वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट (2020 World Air Quality Report) में 106 देशों के प्रदूषण स्तर का डेटा जांचा गया। इसमें दुनिया के 50 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से 35 भारत में मौजूद है। जिसमें दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर और दुनिया की सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी है।

प्रदूषण के मामले में भारत ने दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश चाइना को भी पीछे छोड़ दिया है। 2020 में नई दिल्ली में PM 2.5 का सालाना औसत 84.1 प्रति क्यूबिक मीटर था। यह चीन की राजधानी बीजिंग की तुलना में दोगुने स्तर पर था। बीजिंग में PM2.5 का सालाना औसत 37.5 प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। बीजिंग दुनिया का 14वां सबसे प्रदूषित शहर है।

अधिक प्रदूषण के कारण भारत में लोगों की मौत समय से पहले ही हो रही हैं। ग्रीनपीस साउथईस्ट एशिया एनालिसिस और IQAir की स्टडी के मुताबिक वायु प्रदूषण की वजह से नई दिल्ली में साल 2020 में 54 हजार लोगों को असामयिक मृत्यु यानी समय से पहले मौत हुई है।

बता दें कि, केंद्र सरकार के अनुसार बढ़ते प्रदूषण का कारण खेतों में जलने वाली पराली, फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा धुआं और वाहन है। गौरतलब है कि, लॉकडाउन में दिल्ली की हवा पूरी तरह साफ हो गई थी। पर इंसानी भीड़ ने प्रकृति को फिर अपना शिकार बना लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here