पिछले 24 घंटे में Delhi और Mumbai में कोरोना के 10,665 और 15,166 मामले आए सामने, Raipur में लगा नाइट कर्फ्यू

0
312
Corona Update
Corona Update

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,665 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच 2,239 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 8 लोगों की मृत्यु हुई है। इस समय राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 23,307 है।

Delhi के अलावा मुंबई में भी कोरोना के मामलों में उछाल

Delhi Corona Update
Corona

वहीं, मुंबई में आज कोरोना के रोज आने वाले मामलों में कल के मुकाबले 39 प्रतिशत का उछाल देखा है। देश की आर्थिक राजधानी में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 15,166 नए मामले दर्ज किए हैं। इस महामारी से तीन लोगों की मौत भी हुई है। दूसरी लहर के चरम पर, मुंबई में 4 अप्रैल, 2021 को एक दिन में 11,163 मामले सामने आए थे। शहर में आज कोविड-19 के 1,218 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए और उनमें से 80 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। मंगलवार को 10,860 मामले दर्ज किए थे।

Mumbai Police
Mumbai Police

मामलों में वृद्धि को रोकने के प्रयास में मुंबई पहले ही प्रतिबंध लग चुके हैं। मुंबई पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर एक आदेश में कहा कि समुद्र तट, खुले मैदान, समुद्र के किनारे, सैरगाह, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों को शहर में लोगों के लिए शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक 15 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।

BMC

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एस चैतन्य ने कहा कि बड़े समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो 15 जनवरी तक लागू रहेगा। एक ताजा कोविड लहर के डर से बृहन्मुंबई नगर निगम ने मामलों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए अपने वार्ड-स्तरीय वॉर रूम को फिर से सक्रिय कर दिया है। ये वॉर रूम सभी 24 वार्डों में अस्पताल में दाखिले, ऑक्सीजन और दवा की जरूरतों और टीकाकरण के प्रबंधन के लिए बनाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नाइट कर्फ्यू

Night Curfew

इस बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। रायपुर में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

संबंधित खबरें…

Corona Update In Bihar: राज्‍य में स्थिति गंभीर, Bihar सरकार ने Night Curfew के साथ लगाई ये 12 पाबंदियांं