देश भर में 100 से ज्यादा ऐसे पुल हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये पुल कभी भी ढह सकते हैं जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इनमें से कई पुल काफी पुराने हो चुके हैं। जी हां, यह जानकारी कंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी। नितिन गडकरी ने गुरूवार को लोकसभा में कहा कि देश के 100 पुल ढहने के कगार पर हैं और इन पर तुरंत ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने सदन में बताया कि कुछ पुल ऐसे हैं जिनका निर्माण सौ साल पहले हुआ था। गडकरी ने कहा कि मंत्रालय ने 1.6 लाख पुलों का ऑडिट पूरा किया है, जिसमें 100 से ज्यादा पुल जर्जर हालत में पाए गए हैं।

कंद्रीय मंत्री ने प्रश्नकाल के समय कहा कि मंत्रालय ने पिछले साल एक स्पेशल प्रोजेक्ट लॉन्च किया था जिसके जरिए देशभर के पुलों के बारे में जानकारी एकत्रित की गई। उन्होंने  महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में सावित्री नदी पर बने पुल के गिरने से हुए हादसे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सावित्री नदी के ऊपर बने पुल के बहने से एक राज्य परिवहन की बस और कुछ प्राइवेट वाहन बह गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here