लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। शुक्रवार को बिहार में उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा। पटना सिविल कोर्ट में इसी को लेकर राहुल, बिहार कांग्रेस प्रमुख मदन मोहन झा चार अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने जगह-जगह ऐसे पोस्टर लगाए,जिनमें प्रभु श्री राम के रुप में राहुल गांधी को दर्शाया गया।

बता दें कि पोस्टर में सबसे ऊपर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद लिखा था,जबकि बीच में संसद के बैकग्राउंड पर प्रभु श्री राम के फोटो पर राहुल का चेहरा नजर आ रहा था।  राहुल के फोटो के ठीक नीचे लिखा था, वे राम जपते रहे,तुम बनकर राम जियो रे!, पास में माँ और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, बहन प्रियंका वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पार्टी के अन्य छेत्रिय नेताओं की तस्वीरें नजर आ रही थीं।

दरअसल, पटना के गांधी मैदान में तीन फरवरी को जन आकांक्षा रैली है।  यह पोस्टर उसी से संबंधित था, जिसमें नीचे कार्यमस्थल और समय की जानकारी दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक से कुछ गया है कि पटना में राहुल की रैली की लेकर कांग्रेस खासा उत्साहित है। सूबे में काफी सालों बाद कांग्रेस अपने बलबूते पर किसी रैली का आयोजन करेगी क्योंकि पटना भर में जगह-जगह इससे जुड़े बैनर और पोस्टर नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here