उत्तरप्रदेश के उपचुनाव में बंपर जीत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ देवी भूमि पहुंचे हैं। बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कड़कड़ाती ठंड में दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।
केदारनाथ धाम स्वेत रंग में रंग गया है। कपाट बंद होने से पहले यहां पर जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम ने सफेद चादर ओढ़ ली है। यहां पर कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगी है। वहीं गंगोत्री धाम में बर्फबारी हुई है।
यहां पर धाम के कपाट बंद होते ही अचानक मौसम ने रूख बदला और बर्फ की बरसात शुरू हो गई जिससे सर्व गंगा घाटी स्वेत हो गयी।

केदारनथ में जमकर बर्फ की बरसात हो रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ में ही फंसे हैं।
दोनों मुख्यमंत्रियों को कपाट बंद होते ही 8:30 पर बद्रीनाथ के लिए उड़ना थ। इस बर्फबारी में हेलीकॉप्टर का उड़ना संभव नहीं है। इसलिए मौसम सही होने का इंतजार किया जा रहा है।
बता दें कि उत्तर भारत के साथ कई पहाड़ी राज्यों में भी मौसम ने अचानक से अपना रूख बदल लिया है।

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में हुई बर्फबारी और यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में रविवार को हुई बारिश के कारण तापमान एकाएक नीचे आ गया है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ और तेज चल रही हवाओं ने सिहरन पैदा कर दी हैं।
पहाड़ी इलाकों में रहने वालों की मुसिबत सफेद चादर ने बढ़ा दी है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार तापमान में और गिरावट आ सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में रविवार की शाम को अचानक मौसम का हाल बदल गया। पूरे दिल्ली एनसीआर एकाएक बारिश शुरू हुई। बारिश की वजह से मौसम तो साफ हुआ ही, साथ ही दिल्ली की हवाएं नम हुईं।
दिल्ली एनसीआर में बारिश के कारण ठंड तेज हो गई है। सोमवार की सुबह दिल्ली वासियों के लिए ठिठुरन वाली रही। इस साल सर्दी के मौसम में में पहली बार बारिश हुई है।