शादी का माहौल घर में खुशियां लेकर आता है। पर चीन में अचानक एक शादी के दौरान लड़के की मां की नजर अपनी होने वाली बहू के हाथों पर पड़ी वैसे ही उसके होश उड़ गए और वो जोर जोर से रोने लगी। कुछ ऐसा हुआ कि, इसकी कल्पना कभी किसी ने सपने में भी नहीं की होगी। पल भर के लिए संगीत भरे माहौल में शांति छा गई। लोग हक्का – बक्का रह गए।

चीन के जिआनग्‍सू प्रांत के सोझोउ में दुल्हा-दुल्हन भाई बहन निकले। दरअसल जिस कपल की शादी हो रही थी वो भाई बहन निकले. जब महिला ने दुल्हन के हाथों पर जन्म का निशान बना हुआ देखा तो उसने तुरंत ही अपनी बेटी को पहचान लिया। 31 मार्च को हो रही इस शादी में मातम छा गया।

चीनी मीडिया में ये खबर सुर्खिोयों में है। जब लड़के की मां ने हाथ पर बने निशान देखकर उसके मौजूदा माता-पिता के बारे में पूछा तो पता चला कि 20 साल पहले उन्होंने इस लड़की को गोद लिया था। बताया कि, ये बच्ची उन्हें सड़क पर मिली थी। 20 साल पहले उन्होंने इस बच्ची को गोद लिया था।

कई सालों से अपने माता पिता से दूर रह रही बच्ची को जब उसके माता पिता मिले तो लड़की अपनी मां से चिपकर फफक-फफककर रोने लगी और अपने जैविक माता-पिता के बारे में जानने लगी। असल ट्वविस्ट तो तब आया जब भाई बहन की शादी को लेकर कोई अड़चन नहीं आई मतलब कि, दोनो की शादी हो गई। बताया जा रहा है कि दूल्‍हे को भी गोद लिया गया था और दुल्‍हन की असली मां को इस शादी पर कोई ऐतराज नहीं था।

कहते हैं किस्मत से बड़ा कोई नहीं होता है। किस्मत बड़े अजीब खेल खेलती है, स्थानीय मीडिया की मानें तो 20 साल पहले जब इस महिला की बेटी गुम हुई थी काफी ढूंढने के जब नहीं मिली तो उसने बच्चे को गोद लिया था। अब इसी लड़के से उसकी बेटी की शादी हो गई। इस शादी में मौजूद लोग भी काफी भावुक हो गए और मेहमानों ने मां-बेटी को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here