Budget Session 2022: बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि समय के साथ सुप्रीम कोर्ट में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि सुप्रीम कोर्ट में कुल 34 जजों में पहली बार चार महिला जज भी शामिल हैं। तीन की नियुक्ति तब हुई जब मैंने कानून मंत्री के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में 1098 न्यायाधीशों में से हमारे पास 83 महिला न्यायाधीश हैं।
Kiren Rijiju ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा में “राजा के विचार वापस आ गए” की उनकी टिप्पणी पर पलटवार किया और कहा कि उन्हें लगता है कि वह “भारत के राजा” हैं। रिजिजू ने आज एक ट्वीट में लिखा कि पहले वह भारत के ‘युवराज’ की तरह व्यवहार करते थे और अब उन्हें लगता है कि वह भारत के ‘राजा’ हैं!

राहुल गांधी की ‘दो भारत बनाए जा रहे’ की टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए रिजिजू ने लिखा कि गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर “भारत के राजा” के विचार को वापस लाने का आरोप लगाया था जिसे “1947 में तोड़ा गया” और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि “एक राजा का विचार वापस आ गया है। उन्होंने कहा कि संविधान में भारत को राज्यों के संघ के रूप में वर्णित किया गया है, न कि एक राष्ट्र के रूप में। कोई भारत में एक राज्य के लोगों पर शासन नहीं कर सकता है। विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों को दबाया नहीं जा सकता है। यह एक साझेदारी है राज्य नहीं।
Budget Session 2022: राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति के भाषण में बेरोजगारी पर एक शब्द भी नहीं
गौरतलब है कि गांधी ने कहा था कि एक भारत अत्यंत धनी लोगों के लिए है और जिनके पास अपार धन और शक्ति है, जबकि दूसरे पक्ष में वे हैं जिन्हें गरीबी में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा था कि भारत के गरीबों के पास कोई रोजगार नहीं है। राष्ट्रपति के भाषण में बेरोजगारी पर एक शब्द भी नहीं था। 2021 में लगभग 3 करोड़ नौकरियां चली गईं। एमएसएमई उद्यमों को कोई समर्थन नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें:
- Parliament Budget Session 2022: 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा बजट
- Union Budget 2022: मोदी सरकार का आम बजट पेश करेंगी FM Nirmala Sitaraman