आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में गोदावरी नदी में नौका पलटने की वजह से 30 से ज्यादा लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही हैं। घटना के तुरंत बाद आपदा प्रबंधन के कर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक दुर्घटना के वक्त नौका में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी हैं। वैसे खबरों में यह भी बताया जा रहा हैं कि घटना के बाद नौका चालक समेत  10 लोग तैरकर सुरक्षित किनारे तक पहुंच गए थे।

घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और तत्काल राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम कोंदामोडालु से राजमहेंद्रवरम जाने के क्रम में  तेज हवाओं की चपेट में आने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पास के आदिवासी समुदाय के लोगो ने तत्काल पहुँच कर काफी लोगो की जान बचायी जिस कारण नौके के चालक समेत 10 लोग सुरक्षित ठिकानों पर पहुंच गयें। वहीं लापता लोगो की  खोज में आपदा प्रबंधन की 2 टीम अभी भी लगी हुयी हैं।

नौका दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुर्घटना में जान गंवाने वालो पर शोक प्रकट किया और लापता लोगों की सुरक्षित वापसी की कामना की।

वहीं इस घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, कि मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अनुरोध करना चाहूंगा कि घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here