मध्य प्रदेश में रंगपंचमी का त्योहार शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। होली के पर्व के अंतर्गत आने वाले धुलेंडी के करीब 5 दिन बाद रंगपंचमी का पर्व मनाया जाता है। रंगपंचमी के अवसर पर जगह-जगह जुलूस निकले ।

रंगपंचमी की पूर्व संध्या को मध्यप्रदेश में विशेष तैयारियां की गई और खुशी के इस अवसर पर शुक्रवार की सुबह से ही पूरी राजधानी में चहल पहल थी। रंगपंचमी का नजारा बेहद निराला था। रंगपंचमी को लेकर शहर के देवासगेट क्षेत्र में विशेष कढ़ाव का पूजन अर्चन किया गया। दरअसल इस कढ़ाव में रंगों का पानी उड़ेल दिया जाता है फिर रंग खेलने वाले युवा आपस में एक दूसरे को इस कढ़ाव में डूबो देते हैं। जहां एक तरफ चल समारेह हो रहा था वहीं दूसरी तरफ युवा एक दूसरे पर रंग- गुलाल डालते दिखाई दिए। राज्य में हर तरफ होली के गीतों की गूंज थी और रंगों से पूरा माहौल सरोबार था। ऐसा लग रहा था मानो पूरा आसमान रंगीन हो गया है। लोगों ने रंगपंचमी का खूब आनंद लिया और छककर भांग युक्त ठंडाई पी।Bhopal celebrates colourful Rang Panchami

इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों -जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर आदि स्थानों से भी रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. हर जगह चल समारोह निकले। धर्मस्थलों पर भी रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।