Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की बुधवार, 7 सितंबर 2022 से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरूआत हो गई है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राहुल पार्टी में एक नया जोश भरने और कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए इस यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं। बता दें कि यह यात्रा 150 दिन चलने वाली है। इस यात्रा की शुरूआत कन्याकुमारी से होगी जो कश्मीर में समाप्त होगी। यह यात्रा कुल 12 राज्यों से होते हुए करीब 3,570 किमी की दूरी तय करने वाली है।

Bharat Jodo Yatra: फाइव स्टार होटल में नहीं ठहरेंगे राहुल गांधी
हालांकि यह यात्रा साधारण रहने वाली है। क्योंकि इस यात्रा में राहुल गांधी किसी होटल में नहीं रुकने वाले हैं। इतनी बड़ी यात्रा के दौरान राहुल फाइव स्टार होटल में न रुक कर साधारण तरीके से यात्रा करेंगे। बता दें कि इस यात्रा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं के लिए अलग व्यवस्था की गई है। कुछ ऐसे कंटेनर तैयार किए गए हैं जिसमें राहुल समेत सभी कार्यकर्ता रहेंगे। उसी कंटेनर में रहने, सोने और खाने की पूरी व्यवस्था की गई है।

कंटेनर में होगी हर तरह की व्यवस्था
बता दें कि 5 महीनों की इस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए इन कंटेनर में रहने के लिए सभी तैयारिया कर ली गई है। इनमें कई कंटेनर में एसी भी लगाया गया है। कंटेनर में सोने के लिए गद्दे भी लगाए गए हैं और टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही टेंट की भी व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान यह कंटेनर हर शहरों और गावों से गुजरेगा। जहां रात इसे ठहरने के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। कुल 60 कंटेनर हैं जिन्हें बिलकुल घर की तरह तैयार किया गया है। राहुल गांधी अलग कंटेनर में सोने वाले हैं। हालांकि हर कंटेनर में 12 लोगों के सोने की जगह है।
कुल कंटेनर
कुल 60 कंटेनर भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल।
हर दिन यात्रा की शुरूआत
जानकारी अनुसार यह यात्रा हर दिन सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक चलने वाली है।
यात्रा में कुल कितने कार्यकर्ता होंगे शामिला?
यात्रा में कुल 117 नेता शामिल होने वाले हैं। इनमें 24 महिलाएं शामिल है। वहीं सोशल मीडिया और अन्य सभी लोगों को मिलाकर यह संख्या 300 तक हो जाती है।
संबंधित खबरें:
- Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो अभियान के लिए किया तीन टीमों का गठन
- राहुल गांधी को अपरिपक्व कहने से लेकर ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ तक… Ghulam Nabi Azad के इस्तीफे की बड़ी बातें