Bharat Bandh Live: देशभर में दिख रहा है भारत बंद का असर, Mumbai Ahmedabad Highway पर 20 किलोमीटर लंबा जाम

0
249
भारत बंद
फाइल फोटो

Bharat Bandh: पिछले दस माह से गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border), सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) और टिकरी बॉर्डर (Tikri Border) पर आंदोलन कर रहे किसानों ने आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक कृषि कानून (Farms Law) के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया है। किसान तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली से लेकर पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), राजस्थान (Rajasthan) तक किसानों का आक्रोश दिख रहा है। इस बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Agriculture Minister Narendra Singh Tomar) ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत (Spoke Person of Bhartiya Kisan Union Rakesh Singh Tikait) को बातचीत के लिए न्योता दिया है। टिकैत ने तोमर पर वार करते हुए कहा कि, नरेंद्र तोमर रट्टू तोता हैं। उन्होंने कहा कि, अगर केंद्र सरकार 10 साल तक तीनों कानूनों  में सुधार नहीं करेगी तो हम दस साल तक आंदोलन करेंगे। देशभर में भारत बंद का असर दिख रहा है।

भारत बंद का असर पूरे देश में दिख रह है। आम जनता की परेशानी भी सामने आ रही है। भारत बंद के कारण मुंबई – अहमदाबाद हाईवे पर 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। जाम में करीब हजारों यात्री फंसे हुए हैं। भारत बंद के कारण गाड़ियों को रोका जा रहा है।

कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज होते जा रहा है। किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। किसानों ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया है।

भारत बंद के मौके पर विदोशों में भी लोग किसानों के समर्थन में काले कानून रद्द करने की मांग कर रहे हैं। Birmingham और Dublin भारतीय दूतावास के बाहर आंदोलन चल रहा है।

किसानों को मिल रहा है विपक्षी दलों का साथ कांग्रेस महासचिव से लेकर राहुल गांधी ने किया ट्वीट

राहुल गांधी का ट्वीट

किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है लेकिन फिर भी पंजाब के अमृतसर में स्थित पासपोर्ट ऑफिस खुला था जिसके बाद किसानों ने उसे बंद करा दिया।

तीनों कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान आज भारत बंद का साथ दे रहे हैं। इस कड़ी में यमुनानगर के रेलवे ट्रैक पर किसान अपना विरोध जता रहे हैं।

कृषि कानून के विरोध में भारत बंद का असर पंजाब में सबसे अधिक दिख रहा है। यही वह राज्य है जहां से केंद्र द्वारा लाए गए तीनों कानून के खिलाफ आंदोलन शुरू हुआ था। इस आंदोलन की चिंनगारी अब आग बन गई है। भारत बंद के विरोध में किसान बरनाला के रेलवे ट्रैक पर विरोध कर रहे हैं।

किसानों का साथ देने के लिए आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने किसानों के भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। कार्यकर्ताओं ने बिहार के हाजीपुर में सुबह 10 से सभी मुख्य रास्तों को जाम कर दिया है।

भारत बंद से पहले किसान गाजीपुर बॉर्डर पर हाथ में तिरंगा लेकर घूमते नजर आए। बता दें कि, आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक भारत बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें:

किसान आंदोलन: तीन सदस्यीय कमेटी ने SC को सौंपी रिपोर्ट, 85 संगठनों से किया बात, 5 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई

किसान आंदोलन पर अमेरिका ने पेश की प्रतिक्रिया कहा, “शांतिपूर्ण तरीके से जारी प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा, वार्ता से करें हल”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here