स्वस्थ रहना आजकल लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। आए दिन जितनी रफ्तार से बिमारियों की संख्या में इजाफा हो रहा है उससे कई गुना ज्यादा लोग उस बिमारी का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों के बाहर भारी संख्या में मरीजों की भीड़ इस बात की गवाह बनती है। आजकल आलम ये हो गया है कि कम आयु से ही लोगों की दिनचर्या में दवा आसानी से अपनी जगह ले लेती है। जो कई सालों तक उनकी दिनचर्या में शुमार रहता है। बीमारी लोगों के जीवन को इस कदर बना देती है कि उन्हें जीवन जीना दुभर लगने लगता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिन्हें अपनी जिंदगी वाकई में प्यारी लगती है और वो कई सालों तक जीना चाहते हैं तो उन्हें बाबा रामदेव का ट्रिक अपनाना चाहिए।

योग गुरु बाबा रामदेव ने दावा किया कि, मानव शरीर 400 सालों तक जीने के लिए बना है। लेकिन मानव की खराब जीवनशैली और बुरी आदतों की वजह से जल्द ही वह बिमारियों का शिकार हो जाता हैं और बार-बार इलाज कराने के लिए डॉक्टर की सलाह और दवाईयों का सेवन करता हैं। जो उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं। इन सबसे उनकी जीवन आयु कम हो जाती है और जल्द ही वे भगवान को प्यारे हो जाते हैं।

बाबा रामदेव ने 12 वें नेशनल क्वालिटी कान्क्लेव के कार्यक्रम में शिरकत किया। जिसके दौरान उन्होंने मानव जीवन की आयु के बारे में एक बड़ा खुलासा किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मानव का शरीर 400 सालों तक जीने के लिए बना है। जिसके लिए उन्हें नियमित संतुलित आहार और योग करने की आवश्यकता है। जिससे उनकी आयु एक लंबे समय तक चलेगी। हालांकि उन्होंने दावा किया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नियमित योगा और संतुलित आहार अपनाकर 38 किलो अपना वजन कम कर लिया है।

बाबा रामदेव ने कहा कि, रोजना हम अनियमित ढेर सारा भोजन और बदतर जीवनशैली से अपने शरीर पर अत्याचार करते हैं और ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, कैंसर समेत कई बिमारियों को न्यौता देते हैं। जिससे उनकी आयु कम हो जाती है। जिससे वह 400 साल की बजाय कुछ सालों का मेहमान रह जाता है। लेकिन इससे बचा भी जा सकता है। बस जरुरत है तो योग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here