भीम आर्मी नेता चन्द्रशेखर आज़ाद रावण पर हमला

0
95
bhim army chief
bhim army chief

बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी नेता चन्द्रशेखर आज़ाद रावण पर हमला किया गया। आज़ाद की पीठ पर गोली लगी है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि वे ठीक हैं। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर को सहारनपुर के एक अस्पताल ले जाया गया। हथियार लिए एक शख्स ने उनके काफिले पर हमला किया था।

चंद्रशेखर ने कहा कि मुझे ज्यादा याद नहीं है पर हमारे लोगों ने उन्हें पहचान लिया है। हमला करने वालों की गाड़ी सहारनपुर की तरफ जा रही थी। जिस समय हमला किया गया हमारी गाड़ी में पांच लोग थे।

दरअसल रावण की कार पर 2 राउंड फायरिंग की गई। पहली गोली कार की सीट में जाकर लगी। जबकि दूसरी गोली पीछे के दरवाजे पर लगी।

पुलिस का कहना है कि चंद्रशेखर आजाद रावण की हालत ठीक है। जांच की जा रही है। मामले पर भीम आर्मी ने कहा कि बहुजन मिशन के खिलाफ जो लोग हैं उन्होंने रावण पर यह हमला कराया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

खबर का अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here