भारत में एक अमेरिकी नागरिक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है ये अमेरिकी पर्यटक भारत के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह घूम रहा था वही इसकी हत्या हुई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी सातों आरोपियों की पहचान सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि ये सभी सेंटिनेलिस जनजातीय समुदाय से हैं।

मारे गए अमेरिकी नागरिक की पहचान जॉन ऐलन चाऊ के रूप में हुई है। अमेरिकी नागरिक का शव उत्तरी सेंटिनल आईलैंड से बरामद हुआ था। शव के बारे में स्थानीय मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी थी। घटना के बाद मंगलवार देर रात इस हत्या को लेकर पुलिस विभाग की बैठक होती रहीं और हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चलती रही।

इसके बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेंटिनेलिस समुदाय के अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि इससे पहले भी अमेरिकी नागरिक करीब 5 बार पहले भी यहां आ चुका था और सेंटिनेलिस समदुाय के लोगों से मिल चुका था।

सेंटिनल द्वीप में रहने वाली जनजाति काफी खतरनाक मानी जाती है। प्रशांत महासागर के नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड पर एक ऐसी रहस्यमय आदिम जनजाति रहती है जिसका आधुनिक युग या इस युग के किसी भी सदस्य से कुछ भी लेना- देना नहीं है। वह ना तो किसी बाहरी व्यक्ति के साथ संपर्क रखती है और ना ही किसी को खुद से संपर्क रखने देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here