कांस के रेड कार्पेट का नशा बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस को चढ़ गया है। दीपिका पादुकोण इस फेस्टिवल के पहले दिन से ही अपने जलवे बिखेर रही हैं। ऐसे में बाकी एक्ट्रेस पीछे कैसे रह सकती हैं। कांस के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी प्यारी सी बेटी आराध्या के साथ पहुंच गई हैं।

बता दें, यह 16वीं बार है जब ऐश्वर्या इस फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। जानकारी के मुताबिक कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल को प्रेजेंट कर रहीं ऐश्वर्या 19 और 20 मई को कांस के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। ऐश्वर्या इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए गुरूवार को फ्रेंच रिवेरा पहुंची, जहां उनका काफी शानदार स्वागत किया गया। लॉरियल पेरिस के ट्विटर अकाउंट पर ऐश्वर्या के स्वागत का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें ऐश्वर्या लॉन्ग ब्राउन जैकेट, व्हाइट टॉप और ब्लू डेनिम लुक में नजर आईं। इस फेस्टिवल में ऐश्वर्या के साथ सोनम कपूर भी हिस्सा बनेंगी।

ऐश्वर्या बुधवार को कांस के लिए रवाना हुई थी। साथ ही उनकी बेटी आराध्या भी उनके साथ नजर आईं। आराध्या ने कैमरे के सामने खूब मस्ती की और क्यूट एक्सप्रेशन दे कर कई तस्वीरें खिंचवाई। आराध्या ने ब्लू और व्हाइट रंग की ड्रेस पहन रखी थी जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही थी। पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या को एयरपोर्ट छोड़ने खुद अभिषेक बच्चन आए थे। बता दें कि ऐश्वर्या ने 2002 में पहली बार कांस के रेड कारपेट पर ‘देवदास’ के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ भाग लिया था। इतना ही नहीं, पिछले साल ऐश्वर्या ने अपनी फिल्म ‘सरबजीत’ को कांस में पेश किया था। जिसमें ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर पर्पल लिपस्टिक की वजह से जमकर सुर्खियां बटोरी थीं और वाकई वह काफी सुंदर भी लग रही थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि ऐश्वर्या इस बार कांस के रेड कार्पेट पर किस तरह जलवे बिखेरेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here