Farrukhabad जेल में कैदी की मौत के बाद मचा तांडव, कैदियों ने Jailer को बनाया बंधक

0
533
Farrukhabad jail
Farrukhabad jail

उत्तर प्रदेश के Farrukhabad जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जिले के फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में कैदियों ने इतना जबरदस्त तांडव मचाया कि पूरा जेल और जिला प्रशासन कांपने लगा।

घंटो मशक्कत के बाद किसी तरह से कैदी शांत हुए और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि कैदियों ने एक कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन के सामने रौद्र रूप में आया। इसके बाद जेल प्रशासन के हांथ-पैर फूल गये।

कैदियों ने जेल में भारी पथराव और उपद्रव किया

एक कैदी की मौत के बाद रविवार की सुबह जेल में बंद कैदियों ने भारी पथराव और उपद्रव को अंजाम दिया। कैदियों और जेल प्रशासन से झड़प के दौरान एक कैदी की गोली लगी है, वहीं एक बंदी रक्षक भी गंभीर रूप से घायल है।

खबरों के मुताबिक आज सुबह 8 बजे से कैदी जेल में भारी बवाल काट रहे थे। कैदियों ने हिंसक झड़प के दौरान चंगुल में फंसे डिप्टी जेलर को भी बंधक बना लिया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने जिला पुलिस से सहायता मांगी।

जिसके बाद जिले के 14 थानों की फोर्स ने एक साथ जेल में प्रवेश किया। पुलिस ने कैदियों पर काबू पाने के लिए हवा में कई राउंड हवाई फायर किये। हल्की झड़प के बाद जिला पुलिस ने बंदियों को शांत कराया। उसके बाद मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंचे।

डेंगू से हुई कैदी की मौत, जेल प्रशासन पर लगा लापरवाही का आरोप

फर्रुखाबाद जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जेल में बंद एक कैदी की डेंगू से मौत हो गई थी। इस मामले में कैदियों का आरोप है कि मृत डेंगू पीड़ित कैदी के इलाज में जेल प्रशासन ने लापरवाही बरती। इसके अलावा कैदियों ने जेल प्रशासन पर दूसरा आरोप लगाया कि दिवाली के दिन कैदियों को सही भोजन नही दिया गया।

वहीं कैदियों के इन आरोपों पर सफाई देते हुए फतेहगढ़ सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि फर्रुखाबाद का संदीप हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। कुछ दिनों पहले उसे डेंगू हो गया था। जब उसकी हालत खराब होने लगी तो जेल प्रशासन ने तुरंत उसे सैफई के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कैदियों के लगाये सभी आरोप गलत हैं।

इसे भी पढ़ें: तिहाड़ के जेल नंबर 4 में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मद्रास हाईकोर्ट का फैसला, कैदी को परिवार बढ़ाने के लिए दी दो हफ्ते की छुट्टी