नोटबंदी, जीएसटी जैसे कई सरकारी नीतियों को सरल भाषा में समझाने वाली अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने इस बार राफेल डील का मुद्दा उठाया है। उन्होंने राफेल डील को समझाते हुए बताया है कि कैसे यह देश के लिए एक फायदे का सौदा है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा के आईटी सेल मेंबर अमित मालवीय ने इस वीडियो को शेयर भी किया है। बता दें कि राफेल एयरक्राफ्ट डील में घोटाले का आरोप लगाकर विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है। संसद में भी कई बार इस मुद्दे की वजह से घमासान मच चुका है।

अभिनेत्री पल्लवी जोशी आजकल परदे पर तो बहुत कम नज़र आती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर कई सारे गंभीर मुद्दों पर अपनी राय देती रहती हैं। उन्होंने जीएसटी, नोटबंदी, उज्ज्वला योजना आदि कई सरकारी योजनाओं पर अपनी बात रखी है। इसी तरह एक बार फिर उन्होंने राफेल डील को लेकर अपना एक वीडियो बनाया है। पल्लवी जोशी इस वीडियो में एक किस्से के जरिए राफेल डील के बारे में समझा रही हैं। वीडियो में कहा गया है कि मोदी सरकार ने जो राफेल डील की है, उसमें अच्छी टेक्नोलॉजी के अलावा कई पार्ट्स भारत में ही बनेंगे। इतना सबकुछ होने के बाद भी सरकार ने नई डील में करीब साढ़े 12 हज़ार करोड़ रुपयों की बचत की है। पल्लवी जोशी ने जो वीडियो पोस्ट किया है वो बड़ी ही गंभीरता के साथ समझा रहीं हैं कि आख़िर राफेल डील है क्या?

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल डील के मुद्दे पर सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साध चुके हैं। कांग्रेस हमेशा से ही राफेल डीले को लेकर बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here