ABP-C Voter Survey Opinion Poll 2022 : 4 राज्‍यों में BJP की वापसी, पंजाब में AAP

0
917
योगी आदित्यनाथ

ABP-C Voter Survey Opinion Poll 2022 : पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्‍यों के 2022 के विधानसभा चुनावों में 8 महीने से भी कम का समय बचा है। सभी लोगों की निगाहें इन राज्‍यों के मतदाताओं के mood पर टिकी हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले इन 5 राज्यों के मतदाताओं का मिजाज दिखाते हुए ABP-C voter survey ने Opinion Poll 2022 जारी किया है। अभी जहां कांग्रेस पंजाब में सत्ता में है, वहीं गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में BJP सत्ताधारी पार्टी है। उत्तर प्रदेश चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। इस survey के मुताबिक 4 राज्‍यों उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में BJP की सत्‍ता में वापसी हो रही है।

उत्‍तरप्रदेश में योगी की वापसी

Opinion Poll के मुताबिक अगामी उत्‍तरप्रदेश चुनाव 2022 में बीजेपी को 42 फीसदी, समाजवादी पार्टी को 30 फीसदी, बसपा को 16 फीसदी, कांग्रेस को 5 फीसदी और अन्य को 7 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इस तरह बीजेपी अगले साल होने वाले देश के सबसे बड़े राज्य के चुनावों में अपनी सत्‍ता को बरकरार रखेंगी। Opinion Poll के मुताबिक बीजेपी 403 में से 259-267 सीटें सकती हैं, वहीं SP को 109-117, BSP को 12-16, कांग्रेस को 3-7 और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं।

पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार

पंजाब की बात करे तो ABP-C Voter survey के अनुसार राज्‍य में आम आदमी पार्टी को 51-57 सीटें मिल सकती हैं। तो वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस 38-46 सीटों पर सिमट सकती हैं, शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 16-24 सीटें मिलेंगी। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी को 35 फीसदी, कांग्रेस को 29 फीसदी, शिरोमणि अकाली दल को 22 फीसदी, भाजपा को 7 फीसदी और अन्य को 7 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इसके मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन सिंह की कुर्सी जा सकती हैं।

Punjab Chief Minister Captain Singh reviewed the situation of Amritsar with video conferencing
Punjab Chief Minister Captain Singh

उत्तराखंड में एक बार फिर BJP

उत्तराखंड राज्‍य के विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को 43 फीसदी, कांग्रेस को 23 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 6 फीसदी और अन्य को 4 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सत्तारूढ़ भाजपा 44-48 से जीतकर सत्ता में बनी रह सकती है। कुल 70 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 19 से 23 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0 से 4 सीटें और अन्य को 0 से 2 सीटें मिली सकती हैं। उत्तराखंड में 30 फीसदी लोग हरीश रावत को सीएम के तौर पर पसंद करते हैं, 23 फीसदी लोग पुष्कर सिंह धामी, 19 फीसदी अनिल बलूनी, 10 फीसदी कर्नल कोठियाल, 4 फीसदी सतपाल महाराज को मुख्‍यमंत्री के रूप में देखता चाहते हैं। जबकि 14 फीसदी लोग किसी को भी पसंद नहीं करते।

गोवा मेंं भी BJP की सत्‍ता

गोवा के आगामी चुनावों में एबीपी-सीवोटर सर्वे ने कांग्रेस को 15.4 प्रतिशत, भाजपा को 39.4 प्रतिशत, आप को 22.2 प्रतिशत और अन्य को 23 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया है। जबकि कांग्रेस को 5, बीजेपी को 24, आप को 6, और अन्य 5 सीटें मिली सकती हैं। इस बार सर्वेक्षण के मुताबिक बीजेपी लगातार दूसरी बार राज्‍य की सत्‍ता में वापसी करेगी।      

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 मेंं एक बार फिर BJP  

मणिपुर में BJP को करीब 40 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस को 35 फीसदी वोट मिलेंगे, नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) को 6 फीसदी और 17 फीसदी वोट अन्य पार्टियों/निर्दलीय को मिल सकते हैं। मणिपुर की कुल 60 सीटों में से BJP को 32-36, कांग्रेस को 18-26, नागा पीपुल्स फ्रंट NPF को 2-6 और अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती हैं। इस प्रकार भाजपा मणिपुर में भी सत्ता बरकरार रख सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here