हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को नाबालिग लड़कियों के तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने निकाह के बहाने नाबालिग लड़कियों का सौदा कर उन्हें विदेश ले जाने वाले 8 शेखों को गिरफ्तार किया है। यही नहीं मुख्य आरोपी फरीद और उसकी दलालों की टीम भी पुलिस के शिकंजे में आ गई है। ये शेख ओमान और कतर के बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़कियों से निकाह के लिए ये शेख 10 लाख रुपये तक खर्च करते थे। इनमें ज्यादातर पैसे दलाल और काजी के जरिए लिए जाते थे। पुलिस की गिरफ्तारी में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें  सउदी अरब, ओमान और कतर से आए 8 शेख, 3 मुसलिम काजी, चार लॉज मालिक और 5 दलाल शामिल हैं।

ये लोग गरीब परिवारों की लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे। ये लोग लड़की के परिवारजनों से कहते थे कि उनकी लड़कियों की शादी बड़ी ही धूमधाम से विदेशों में होगी और वो अपना पूरा जीवन बड़े ही आनंद से बिताएगी। शादी के लिए दलाल परिवारों को पैसों का लालच भी देते थे।

विदेशों से शेख भारत आते थे। यहां वो लड़कियों को पसंद करते थे। उसके बाद निकाह के बहाने उनका सौदा किया जाता था। बताते चलें कि हैदराबाद में ऐसे मामले लगातार सामने आते रहे हैं।  यहां खाड़ी देशों से आने वाले शेख निकाह का लालच देकर लड़कियों की खरीद-फरोख्त करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here