सर्दियां (Winter) आ चुकी हैं और यात्रियों ने अपनी छुट्टियां बिताने के लिए अपने बैग पैक कर लिए हैं। सर्दियों (Winters) की यादों को कैद करने के लिए लोग सैर पर निकलने की तैयारी में जुट गए हैं। पर अगर आप सोच रहे हैं कि कहां-कहां घूमना है तो हम आपकी इस मुश्किल को दूर कर देते हैं। यहां पर हम आपको सर्दियों में घूमने के लिए पांच बेस्ट (5 Best Destination in India for Winter) जगहों के बारे में बता रहे हैं।
5 Best Destination in India for Winter यहां पर हैं
अंडमान द्वीप समूह

अंडमान द्वीप समूह सर्दियों के मौसम में भारत में घूमने की सबसे खास जगहों में शामिल है। सर्दियों में यहां मौसम किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। यहां पर आने वालों को सुकून मिलता है। अंडमान सबसे सुंदर द्वीपों का घर है। साथ ही यहां पर आने के बाद आप पानी के नीचे की दुनिया के बारे में पता लगा पाएंगे। हैवलॉक द्वीप अंडमान का एक प्रमुख आकर्षण है और प्रकृति प्रेमियों, हनीमून मनाने वालों और भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
कुल्लू और मनाली

कुल्लू और मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य के दो हिल स्टेशन हैं जो हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वतमालाओं में बसे हैं। यह पर्यटन स्थल भारत में सर्दियों में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। कुल्लू मनाली का नाम भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सूची में सबसे ऊपर है। यहां की घाटियां, शानदार मंदिरों के लिए प्रसिद्ध हैं। मनाली को नदी, पहाड़ों और साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के बर्फ से ढकी ढलानों के बीच बड़ा मनाली देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। यहाँ के हरे-भरे जंगल, फूलों के साथ बिछी घास के मैदानों को फैलाते हुए, झरने और नदियाँ सर्दियों के मौसम में पर्यटकों को एक खास अनुभव देते हैं।
यहां पर आप बर्फबारी, पर्वतारोहण, ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। मनाली में स्थित सोलंग घाटी सबसे अधिक देखे जाने वाली जगहों में से एक है।
गुलमर्ग

5 Best Destination in India for Winter में गुलमर्ग को सबसे आगे रखिए। विंटर डेस्टिनेश की सूची में गुलमर्ग सबसे उपर है। अगर आप अपनी यात्रा में एडवेंचर चाहते हैं तो गुलमर्ग सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। यहां पर ट्रैंकिंग, केबल राइड का मजा ले सकते हैं। बर्फीली हवाएं, ठंडी हवाएं, खुशनुमा माहौल, ये सब गुलमर्ग की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां की अपर्वथ चोटी स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी स्नो एक्टिविटीज के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है।
औली

भारत की स्कीइंग राजधानी औली निश्चित रूप से भारत में सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। नंदा देवी, नीलकंठ और माना पर्वत की शानदार चोटियां औली में देखने के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। औली की खास बात यह है कि यहां की घाटियां साल के 12 महीने हरी भरी रहती हैं। पर सर्दियों में औली धरती की जन्नत बन जाती है।
धर्मशाला

धर्मशाला को छोटा ल्हासा भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। धौलाधार रेंज से घिरा, मोटी अल्पाइन वनस्पति, संकरी गलियां और औपनिवेशिक इमारतें इसे शानदार हिल स्टेशन बनाती हैं। धर्मशाला में तिब्बतियों का एक बड़ा समुदाय रहता है, इसलिए लोग यहां आना बेहद पसंद करते हैं।
संबंधित खबरें:
देख रही हैं शानदार और मजबूज Handbag, यहां पर चल रहा है बढ़ियां ऑफर