नामांकन करते ही विवाद में घिरे Shashi Tharoor, मेनिफेस्टो में देश का नक्शा देख भड़के लोग

भारत के नक्शे के साथ जारी घोषणा पत्र में जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्से नहीं हैं। दस्तावेज़ के अंतिम पृष्ठ पर एक टाइपो भी है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे "बड़ी नासमझी" और "शर्मनाक" बताया है।

0
113
Shashi Tharoor
Congress President Election: Shashi Tharoor

Shashi Tharoor: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन करने के कुछ घंटे बाद ही शशि थरूर विवाद में घिर गए हैं। दरअसल, थरूर ने अपने प्रचार के लिए एक घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है। एक दस्तावेज में साफ-साफ देखा जा सकता है कि उसमें जम्मू-कश्मीर का पूरा हिस्सा नहीं दिखाया गया है। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई, लोग थरूर पर बरस पड़े।

India 1664539286234
नामांकन करते ही विवाद में घिरे Shashi Tharoor

Shashi Tharoor के नक्शे में जम्मू और कश्मीर नहीं

भारत के नक्शे के साथ जारी घोषणा पत्र में जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्से नहीं हैं। दस्तावेज़ के अंतिम पृष्ठ पर एक टाइपो भी है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे “बड़ी नासमझी” और “शर्मनाक” बताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के 8 मिलियन से अधिक ट्विटर फॉलोअर्स हैं।

बता दें कि थरूर के घोषणापत्र में ‘थिंक टुमॉरो, थिंक थरूर’ टैगलाइन के साथ भारत के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस की उपस्थिति का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉट्स के नेटवर्क के साथ एक नक्शा पेश करता है। हालांकि, नक्शा भारत के आधिकारिक मानचित्र से अलग है जिसमें पाकिस्तान और चीन के कब्जे वाले जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के हिस्से शामिल हैं। बताते चले कि 20 वर्षों में यह पहला कांग्रेस प्रमुख चुनाव है जिसमें गांधी परिवार से अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी और उनके बेटे, सांसद राहुल गांधी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इस पद के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा जबकि नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: