Health News: कोरोना ने दबे पांव आहट दे दी है। पिछले 1 माह के अंदर दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़े हैं।करीब 3 जिलों में 15 फीसदी से अधिक संक्रमण दर देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में बूस्टर खुराक के लिए योग्य 82 फीसदी लोगों ने अभी तक टीका ही नहीं लगवाया है। ऐसे में तेजी से बढ़ते मामले कहीं कोरोना विस्फोट की तरफ इशारा तो नहीं कर रहे। ये चिंता का विषय है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 7 अगस्त तक राजधानी में करीब 20,89,267 लोगों ने एहतियातन सुरक्षा के लिए बूस्टर का टीका लगवाया है। राजधानी में बूस्टर खुराक के लिए करीब 82 प्रतिशत लोग तैयार हो चुके हैं, लेकिन महज 18 फीसदी ने ही बूस्टर डोज अभी तक ली है।

Health News: बूस्टर वैक्सीन लगवाने में पश्चिमी जिला अव्वल
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बूस्टर खुराक लगवाने वालों में पश्चिमी जिले के लोग अव्वल हैं। जबकि उत्तरी जिला सबसे पिछड़ गया है। पश्चिमी दिल्ली में 2 लाख 98 हजार और उत्तरी दिल्ली में सिर्फ 1 लाख 20 हजार की आबादी ने ही बूस्टर वैक्सीनेशन करवाया है।
Health News: जिलेवार बूस्टर वैक्सीन की स्थिति
जिला | बूस्टर खुराक लगवा चुकी आबादी |
पूर्वी दिल्ली | 1,55,451 |
पश्चिमी दिल्ली | 2,98,197 |
उत्तरी दिल्ली | 1,20,491 |
दक्षिणी दिल्ली | 2,31,199 |
मध्य दिल्ली | 1,71,878 |
उत्तर पूर्वी दिल्ली | 2,23,310 |
उत्तर पश्चिमी दिल्ली | 2,32,141 |
दक्षिण पूर्व दिल्ली | 2,02,490 |
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली | 2,45,473 |
(नोट : डाटा स्वास्थ्य विभाग भारत सरकार की ओर से जारी किया गया है।)
संबंधित खबरें
- Health News: Diaper के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों में हो रहीं Skin Problems, सावधानी के साथ ही करें इस्तेमाल
- Health News: पूरी दुनिया के बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा बन सकता है महामारी! WHO की रिपोर्ट में खुलासा