Corona Case in India: भारत में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2,288 नए केस सामने आए हैं। वहीं एक दिन में कोरोना से 10 लोगों की जान भी गई है। इससे पहले सोमवार को 3,207 केस सामने आए थे। हालांकि कल के मुकाबले आज कोरोना के मरीजों में कमी देखी गई है। भारत में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19,637 हो गई है। जबकि 24 घंटे में 3,044 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

Corona Case in India: दिल्ली में कोरोना केस
दिल्ली में कल के मुकाबले कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी देखी गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों को अनुसार एक दिन में दिल्ली में 799 मामले मिले हैं। वहीं कल 1,422 केस कोरोना के मिले थें। एक्टिव केस की संख्या 5,369 हो गई है। इस दौरान 1,366 लोग डिस्चार्ज हुए है।
हरियाणा में कोरोना केस
हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 371 संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से 387 लोग ठीक भी हुए हैं। राज्य में कुल अब 2537 एक्टिव केस हो गए हैं। सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में 291 और फरीदबाद में 46 हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत, पॉजिटिविटी रेट 3.59 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में कोरोना केस
महाराष्ट्र में कोरोना के 121 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं कोरोना से 82 लोग ठीक भी हुए हैं। राज्य में कुल अब 1,343 एक्टिव केस हो गए हैं। इसी तरह राज्य में रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें:
- Corona Case in India: लगातार बढ़ता कोरोना का कहर, देश में बीते 24 घंटे में 29 लोगों की गई जान
- Corona Case in India: देश में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 3,451 नए मरीज, 40 लोगों की करोना से मौत