इस दौर की जिन्दगी में लोगों का समय दौड़-भाग में ही निकल जाता है। क्योकि सबको पैसों कि जरूरत होती है और लोग पैसों के लिए ही इतना व्यस्त रहते है। जिसके कारण वो अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाते है। उनके पास समय नहीं मिल पाता है ताकि अपने बॉडी का ख्याल रख सके। जिंदगी में व्यक्ति का स्वस्थ रहना एक बड़ा चैलेंज बन गया है। क्योंकि इसके पीछे हमारा बाहरी खानपान काफी जिम्मेदार है। निजी जीवन व्यस्त होने के कारण हम बाहर का तला-भुना और जंक फूड जैसी चीजें खाते हैं तो इससे हमें पेट से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें होने लगती है और हमारा वजन भी बढ़ने लगता है। वहीं, बढ़ते वजन के कारण हमारे शरीर में फैट की मात्रा बढ़ती चली जाती है ।

तभी मोटापा कई बीमारियों को जन्म देने में मदद करने लगता है। इसलिए जरूरी होता है कि हम अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें हालांकि, कई लोग इस तरफ ध्यान देते हैं और कई तरह की चीजों का सेवन करके खुद का वजन घटाने की तरफ कदम बढ़ाते हैं। मगर कई बार ये चीजें उनके लिए मदद सबित नहीं हो पाती हैं। सबसे आसान तरीका यह है, आप योग का सहारा ले सकते हैं, क्योंकि योग में कई ऐसे आसान हैं जो आपके वजन को घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। बशर्ते कि आपको ये योगासन नियमित रूप से रोजाना करना होगा। तो चलिए जानते हैं कौन सा योग हमारे लिए मदद साबित हो सकता है।

सर्वांगसन

sarvangasana 1592722179 lb

सर्वांगसन हमारे शरीर और खासतौर पर पेट के लिए बेहद अच्छा होता है। इस आसन से हमारे पेट पर जोर पड़ता है, और रीढ़ की हड्डी से लेकर पेट तक में खिंचाव पड़ता है। इससे ये आपके पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है, साथ ही मोटापा भी दूर करने में ये लाभ देला है

नौकासन

Boat Pose

नौकासन करने से आपको कई लाभ मिल जाएंगे। जैसे- ये हमारे पेट, पैर की मांसपेशियों और पीठ को मजबूत करेगा। जब हम नौकासन करते हैं तो ये हमारी मांसपेशियों को स्ट्रैच करता है और इससे हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रहने में भी मदद मिलेगा। बस इसे आपको रोजाना नियमित रूप से करें।

धनुरासन

optimized mv7x 1200x900 1

धनुरासन पीठ से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों को दूर करने के अलावा हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। यही नहीं, ये पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए इस आसन को पेट के लिए काफी लाभकारी माना जाता है।

त्रिकोणासन

Trikonasana Yoga Kaise Kare

त्रिकोणासन को करने से ये हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है, पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। वहीं, ये आसन फैट बर्न करता है, जिसकी मदद से मोटापे को कम किया जा सकता है। यही नहीं, पैरों, घुटनों और टखनों को मजबूत बनाने में भी ये आसन मदद करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here