दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयारियां शुरू, 10 लाख पौधों से सजेगी राजधानी, भिखारियों को भी किया जाएगा ट्रांसफर

0
117
दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयारियां शुरू, 10 लाख पौधे से सजेगी राजधानी
दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयारियां शुरू, 10 लाख पौधे से सजेगी राजधानी

G20 Preparation Delhi: भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां काफी तेजी से चल रही है। इस कड़ी में दिल्ली को साफ-सुथरी और खूबसूरत बनाने की भी पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए दिल्ली में 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे और साथ ही भिखारियों को अलग जगह ट्रांसफर किया जाएगा। दिल्ली का प्रगति मैदान में G20 शिखर सम्मेलन का मुख्य आयोजन होगा। दिसंबर 2023 में भारत, G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

G20 Preparation Delhi: बदलेगी दिल्ली की सूरत

दिल्ली में शिखर सम्मेलन की तैयारियां शुरू होने वाली है। इसके लिए सीएम केजरीवाल ने भी आदेश दे दिया है। दरअसल, दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके के पास भिखारियों की बहुत बड़ी संख्या बसी हुई है। लेकिन आदेश के अनुसार उन्हें वहां से हटाकर दिल्ली के शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के रैन बसेरों में पहुंचाया जाएगा। इन भिखारियों को द्वारका और अन्य स्थानों पर बने रैन बसेरों में ट्रांसफर किया जा सकता है। इस पूरे प्रक्रिया के लिए 4 लोगों की टीम बनाई जाएगी जो मंगलवार तक पूरा ब्योरा तैयार करके देंगे।

सजाने के लिए लगेंगे 10 लाख से अधिक पौधे

G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को 10 लाख पौधों से सजाने का प्लान बनाया गया है। इसमें दिल्ली नगरपालिका परिषद, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग आदि को सजाया जाएगा। इसी के साथ दिल्ली और केन्द्र सरकार के विभागों को भी आकर्षित गमलों से सजाने का काम किया जाएगा। दिल्ली के सभी गोल चक्कर, फ्लाइओवर और प्रमुख चौराहें भी इन गमलों से आकर्षण का केन्द्र बनेंगी।

G20 ग्रुप में दुनिया के 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। इसके मेंबर पूरी दुनिया की जीडीपी के करीब 85 फीसदी, ग्लोबल बिजनेस के 75 फीसदी से अधिक और दुनिया की जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। सितंबर 2023 में भारत में शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

संबंधित खबरें:

G-20 समिट के बीच मुंबई में जबरदस्त साफ-सफाई, ढकी गई झुग्गी-झोपड़ियां

बेंगलुरु में 13 से 15 दिसंबर तक होगी G20 के वित्त एवं केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों की पहली बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here