Virat Kohli ने शेयर की वाइफ Anushka की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- ‘मेरी दुनिया…’

0
319
Virat Kohli Anushka Sharma
Virat Kohli Anushka Sharma

भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli और अनुष्का शर्मा कई लोगों के लिए आइडल कपल हैं। ये दोनों बेहद आम जिंदगी जीते हैं और अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। हाल ही में विराट ने अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा की तस्वीर शेयर की है।

Virat Kohli ने अनुष्का को बताया अपनी दुनिया

विराट कोहली एशिया कप 2022 के लिए इस वक्त दुबई गए हुए हैं। वहां वे अपनी वाइफ अनुष्का को काफी मिस कर रहे हैं। इसको लेकर विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “My…” और इसके साथ विराट ने वर्ल्ड का इमोजी भी शेयर किया है।

Virat Kohli का यह पोस्ट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। इस पर कई फैंस ने काफी क्यूट कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “विराट और अनुष्का सच्चे प्यार की परिभाषा हैं”, वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, “लकी मैन मेट”। ऐसे ही और भी कई इमोजी वाले कमेंट्स भी किए गए हैं।

गणेश उत्सव पर खरीदी जमीन

गणेश उत्सव के मौके पर विराट-अनुष्का ने मुम्बई के अलीबाग में फॉर्महाउस खरीदा है। बताया जा रहा है कि यह फार्महाउस 8 एकड़ का है। इसके लिए परिवार ने 19.24 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और 3 लाख 35 हजार की स्टैंप ड्यूटी भी करा ली है।

संबंधित खबरें:

कौन हैं कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड Srishty Rode जो लगाएंगी कॅामेडी का तड़का

Allu Arjun के ‘मैं झुकेगा नहीं’ स्टाइल में बप्पा की मूर्त‍ि, स्वैग में सामने आई तस्वीर