यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में काफी समय से ‘खान’ सुपरस्टारों का कितना दबदबा रहा है। लेकिन समय के साथ कोई उठता है तो कोई समय के साथ गिरता है। वर्तमान में बॉलीवुड की दुनिया में झांका जाए तो इस समय एक नया सितारा चमकने को तैयार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं वरुण धवन की जिनकी जुड़वा-2 इस समय बॉक्स ऑफिस में धूम मचा रही है। जुड़वा-2 ने सिर्फ पांच दिनों के अंदर ही 85 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और माना जा रहा है कि ये अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अगर देखा जाए तो इसी के साथ ये अपने पहले वीकेंड में ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी शामिल हो जाएगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर से 90 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं भारत के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 16.10 करोड़, शनिवार को 20.55 करोड़, रविवार को 22.60 करोड़, सोमवार को 18 करोड़ और मंगलवार को 8.05 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 85.30 करोड़ रुपए हो गया है। अगर इसमें विदेश से हुई कमाई को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा लगभग 175.30 करोड़ रुपए हो जाता है।
#Judwaa2 stays SUPER-STRONG on crucial Tue... Fri 16.10 cr, Sat 20.55 cr, Sun 22.60 cr, Mon 18 cr, Tue 8.05 cr. Total: ₹ 85.30 cr. India biz
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 4, 2017
काफी महीनों से बॉलीवुड को एक सुपरहिट का इंतजार था जिसको अक्षय कुमार के टॉयलेट ने पूरा किया। उससे पहले सलमान खान, शाहरुख खान जैसे बड़े स्टारों की फिल्म आई लेकिन वो बॉलीवुड में कुछ खास करिश्मा न दिखा सकी। इसके विपरीत उनकी फिल्में अपनी लागत तक नहीं जुटा पाईं थी। बताया जा रहा है कि जुड़वा-2 को दशहरा के छुट्टियों का बड़ा फायदा मिला। वरुण धवन की ये पहली फिल्म नहीं है, इससे पहले उनकी पिछली 8 फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। कुछ ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार किया था।