Suchitra Sen Birth Anniversary: बॅालीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सुचित्रा सेन (Suchitra Sen) की 06 अप्रैल को बर्थ एनिवर्सरी (Birth Anniversary) है। सुचित्रा हिंदी सिनेमा से लेकर बांग्ला तक अपना रुतबा बना कर रखी थीं। वो इंडस्ट्री की बेबाक एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। उन्होंने अपने करियर में बहुत सी सुपरहिट फिल्में दीं है। सुचित्रा का नाम बॅालीवुड की टॅाप एक्ट्रेस में शुमार था। सुचित्रा को अपने हीरो से ज्यादा फीस मिलती थी। सुचित्रा सेन का जन्म 1931 को पवना में हुआ था। उनका असली नाम रोमा दासगुप्ता था।
Suchitra Sen ने दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लेने से किया था इनकार
आपको जानकर हैरानी होगी कि सुचित्रा ने दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया था। वजह ये थी कि सुचित्रा ने घर से बाहर निकलना छोड़ दिया था। सुचित्रा ने कहा कि अगर उन्हें अवॉर्ड देना चाहते हैं तो घर आकर देना होगा। आखिरकार वो सेरेमनी में नहीं पहुंची और उन्हें अवॉर्ड नहीं मिला। सुचित्रा बॅालीवुड की पहली पारो थीं सेन, साल 1955 में रिलीज हुई ‘देवदास’ में पारो की भूमिका में नजर आई थीं और इस फिल्म के जरिए वो रातों-रात मशहूर हो गई थीं। इस फिल्म में दिलीप कुमार लीड रोल में थे।
सुचित्रा ने अपने करियर में लगभग 61 फिल्में की थीं। सुचित्रा की शादी की बात करें तो उनकी शादी 15 साल के उम्र में 1947 में दीबानाथ सेन से हुई थी। सुचित्रा के पति दीबानाथ एक कामयाब बिजनेसमैन थे। 16 साल की उम्र में सुचित्रा ने बेटी मुनमुन सेन को जन्म दिया था। सुचित्रा के बॅालीवुड डेब्यू की बात करें तो उन्होंने 1955 में फिल्म देवदास से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था।
आपको बता दें कि 1978 में सुचित्रा की फिल्म प्रनोय पाशा फ्लॉप हो गई थी जिसके बाद सुचित्रा अचानक फिल्मी दुनिया से गायब हो गई। यहां तक कि वह अपना चेहरा तक छिपा कर रखती थीं। फिल्मों से जाने के बाद उन्हें कोई नही देख पाया। उन्होंने खुद को एक छोटे से कमरे में बंद कर लिया जहां वो छोटे से बिस्तर पर सोती थीं। 17 जनवरी 2014 को दिल का दौरा पड़ने से 82 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गयी थी। उनकी प्राइवेसी की वजह से उन्हें अस्पताल में भी छिपाकर रखा जाता था क्योंकि वह फिल्मों से जाने के बाद कभी भी सामने नही आईं।
यह भी पढ़ें: