Siddhanth kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में ड्रग्स के सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें रविवार रात को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए अन्य चार लोगों को भी जमानत पर रिहा कर दिया गया है। डीसीपी ईस्ट बेंगलुरु ने कहा कि उन्हें जब भी पेशी के लिए बुलाया जाएगा। उन्हें पेश होना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त डॉ. भीमाशंकर एस गुलेड ने पत्रकारों को कल बताया था कि ‘ बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने मादक पदार्थ लिया है इसकी पुष्टि हुई है। उनकी खून की जांच रिपोर्ट में ड्रग्स लिए जाने की बात सामने आई है। बता दें कि श्रद्धा कपूर के भाई अपने 6 दोस्तों संग बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित होटल में रविवाकर को पार्टी कर रहे थे। जहां पुलिस ने देर रात छापा मारा।
Siddhanth kapoor: श्रद्धा कपूर पर भी ड्रग्स केस में आईं है रडार पर
सिद्धांत कपूर एक्टर शक्ति कपूर के बेटे हैं। सिद्धांत भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने का प्रयास कर चुके हैं। वे कई बॉलीवुड मूवीज में नजर आए हैं। लेकिन उनका फिल्मी दूनिया में करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्हें कई फिल्मों में देखा गया है।
सिद्धांत फिल्म हसीना पारकर (Haseena Parkar) में नज़र आए थे। उन्होंने फिल्म में अपनी बहन श्रद्धा कपूर संग स्क्रीन शेयर किया था। लेकिन यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। वहीं बता दें कि केवल सिद्धांत कपूर ही नहीं श्रद्धा कपूर का भी नाम ड्रग्स केस में सामने आ चुका है। सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर भी फंसते हुए नज़र आई थी।
संबंधित खबरें: