Farhan Akhtar संग शादी के बाद Shibani Dandekar ने इंस्टाग्राम पर बदला नाम, जोड़ा नया टाइटल

0
315
Farhan Akhtar
Farhan Akhtar संग शादी के बाद Shibani Dandekar ने इंस्टाग्राम पर बदला नाम

अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। वहीं शादी के कुछ दिन बाद शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने शिबानी दांडेकर से शिबानी दांडेकर (Sibani Dandekar) अख्तर कर लिया है। बताते चले कि फरहान और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar And Farhan Akhtar Wedding) ने 19 फरवरी को शादी की।

Shibani Dandekar ने बदला नाम

इंस्टाग्राम पर शिबानी ने बायो में एक नया टाइटल जोड़ा है। शिबानी ने बायो में लिखा- “Producer, Presenter, Actress, Singer. MRS AKHTAR”। कपल की शादी की खबर की पुष्टि जावेद अख्तर ने की थी। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जावेद ने कहा था, ‘हां, शादी हो रही है। शादी की तैयारियां शुरू हो गई है’। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की मुलाकात रियलिटी शो यू केन डू इट के दौरान हुई थी। फरहान इस शो को होस्ट कर रहे थे, जबकि शिबानी इसकी कंटेस्टेंट थीं। फरहान ने इससे पहले हेयर स्टाइलिस्ट अधूना भबानी से शादी की थी। शादी के 17 साल बाद 2017 में दोनों अलग हो गए थे।

6cf77ac8 6b8f 4cc4 be76 30d4bbb3ef79

आपको बता दें कि फरहान ने दूसरी बार शादी की है। इससे पहले फरहान ने सेलेब हेयरस्टाइलिस्ट अधूना (Adhuna Bhabani) से शादी की थी। खास बात ये है कि ये शादी भी लव मैरिज ही थी। फरहान फरहान के दो बच्चे भी हैं। फरहान के वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान ‘जी ले जरा’ को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी।

Farhan Akhtar
Farhan Akhtar और Shibani Dandekar

फरहान अधूना की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। फरहान ने साल 2016 में ही तलाक के बारे में फैंस को बता दिया था। 24 अप्रैल 2017 में दोनों आधिकारिक रुप से अलग हो गए। तलाक के बाद दोनों बेटियों अधूना के पास रहती हैं।फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की मुलाकात रियलिटी शो यू केन डू इट के दौरान हुई थी। फरहान इस शो को होस्ट कर रहे थे, जबकि शिबानी इसकी कंटेस्टेंट थीं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here