शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। शहनाज ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शहनाज किसानों के साथ खेत में बुआई करती नजर आ रही हैं। वीडियो में शहनाज कीचड़ में घुस कर फसल की बुआई करती दिखाई दी। शहनाज गिल का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो में शहनाज गिल ट्रेकिंग करते और एक वॉटर लेक की ओर जाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान शहनाज गिल का पैर किचड़ में फंस जाता है जिसके बाद शहनाज बोलती हैं, “इसे जल्दी से धो लूं वरना मम्मी मारेंगी”। शहनाज़ गिल अपनी गंदी चप्पलों का मज़ाक भी उड़ाती हैं और कहती हैं कि वे करोड़ों में बेचेंगी।
यहां देखें Shehnaaz Gill का वीडियो-
शहनाज अक्सर अपने फैंस के साथ वीडियो शेयर करती हैं। इससे पहले शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें शहनाज यॉट पर डांस और मस्ती करती नजर आई थीं। वीडियो में शहनाज समंदर किनारे लहरों के साथ जमकर मस्ती करती दिखाई दी थीं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था। बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस ने ब्राइडल लुक में रैम्प वॉक भी किया था।

इस बीच शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह अपने डेब्यू के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शहनाज ‘कभी ईद कभी दिवाली’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:
Hrithik Roshan संग दिखेंगी Shehnaaz Gill? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट
Urfi Javed: क्या रस्सी से बनी ब्रा को पहना उर्फी ने? ब्रा टिकी एक डोरी पर!