Robbie Coltrane: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर आई है। हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में रूबियस हैग्रिड की भूमिका निभाने वाले सभी के चहेते एक्टर रॉबी कोलट्रन (Robbie Coltrane) का शुक्रवार को निधन हो गया। रोबी कोलट्रान की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। रॉबी ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। हैरी पॉटर फिल्म से रॉबी कोलट्रैन के भारत में भी बहुत सारे फैंस थे। मूल रूप से, Robbie Coltrane की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। रोबी की मौत की खबर से इंडस्ट्री में और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।
Robbie Coltrane ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है
रॉबी कोलट्रैन का जन्म 30 मार्च 1950 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुआ था। उनका असली नाम एंथोनी रॉबर्ट मैकमिलन था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जब रॉबी ने एक्टर के रूप में काम करना शुरू किया उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोलट्रन ने शुरू से ही अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। इंडस्ट्री में कई तरह की असफलताओं का सामना करते हुए रॉबी ने क्लब में स्टैंड-अप कॉमेडी में भी काम करना शुरू किया था। हैरी पॉटर फिल्म में उनके प्रदर्शन ने उन्हें एक पुरस्कार भी दिलाया है। रॉबी को असली पहचान हैरी पॉटर की वजह से ही मिली। हैरी पॉटर में उनका किरदार आज भी दर्शकों के सामने है।
शुरुआती दिनों में रॉबी कोलट्रन को कई कोशिशों के बावजूद फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था। फिर उन्होंने हॉलीवुड टीवी सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि इसमें भी कई उतार-चढ़ाव उन्हें देखने को मिले। उन्होंने कुछ दिनों तक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में भी काम किया। 2001 में हैरी पॉटर की शुरुआत से उन्होंने अपने करियर में कुछ मुकाम हासिल किया। रॉबी कोलट्रैन ने कॉमेडी शो ‘द कॉमिक स्ट्रिप’ और ‘ए किक अप द एट्स’ में अपने अद्भुत प्रदर्शन से लोगों को हंसाया है।

हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
रॉबी कोलट्रन की निधन की खबर उनके एजेंट बेलिंडा राइट द्वारा दी गई है। उन्होंने एक ऑफिशियल बयान के जरिये इस बात को लोगों के सामने रखा है। कोलट्रन के परिवार में उनकी बहन एनी राय, उनके बच्चे स्पेंसर और एलिस और उनकी मां रोना जेमेल हैं।
संबंधित खबरें:
- मां की हत्या के आरोप में हॉलीवुड अभिनेता Ryan Grantham को उम्रकैद की सजा, कनाडा के PM को भी मारने की रची थी साजिश
- इन टॉप 5 फेमस हॉलीवुड फिल्मों के पीछे पागल है दुनिया
- हॉलीवुड एक्टर Johnny Depp की एक्स वाइफ संग था Elon Musk का अफेयर? ट्वीट कर कहा- मुझे उम्मीद है दोनों जल्द ही मूव ऑन…