क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की ग्रैंड शादी के बाद लाखों लड़कियों के दिल टूटे। और अब फिर से लाखों लड़कियों के दिल टूटने वालें हैं। साल की सबसे बड़ी शादी जिसका सबको इंतजार था उसका एलान हो गया है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल दीपिका पादुकोण और और डैशिंग रणवीर सिंह की।

ख़बरों के मुताबिक इस साल के अंत तक दीपिका और रणवीर दोनों शादी कर लेंगे। दीपिका और रणवीर के परिवार वालों ने शादी के लिए चार तारीखें तय की है, जिसमें सिंतबर से दिसंबर तक के बीच की तारीखें हैं।

‘पद्मावत’ रिलीज होने के बाद दोनों परिवार वालों ने मिलकर इनकी शादी पर विचार किया और अब परिवार शादी के लिए राजी हो गया है। रणवीर के पिता जगजीत सिंह और मां अंजू भवानी दीपिका की मां उज्ज्वला और पिता प्रकाश पादुकोण से मिले।

दीपिका की बहन अनीशा और उनकी मां ने दुल्हन के सामान की शॉपिंग करनी शुरू कर दी है और उन्होंने उनकी जूलरी भी फाइनल कर ली है। सूत्रों के मुताबिक दीपिका ने अभी अपनी शादी के लिए डिज़ाइनर फाइनल नहीं किया है।

इन दोनों का विवाह बहुत ही सीमित मेहमान और परिवारों के बीच होगा। हालांकि, शादी के बाद दोनों बॉलीवुड सितारों के लिए एक बड़ी पार्टी देंगे। शादी के लोकशन की तलाश की जा रही है। खबर थी कि जन्मदिन पर रणवीर की मां ने दीपिका को एक शानदार डायमंट सेट गिफ्ट किया था।

रणवीर और दीपिका लंबे वक्त से साथ में है। कई बार शादी को लेकर दोनों से सवाल किया गया, लेकिन दोनों ने इस सवाल को टाल दिया।

रणवीर और दीपिका की सुपरहिट जोड़ी ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों  में नजर आ चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here