Jai Shree Ram Song: बॅालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का प्रमोशन काफी जोर-शोर से किया जा रहा है। अब इसी बीच मूवी का टाइटल सॅान्ग ‘जय श्री राम’ रिलीज हो गया है। गाने को मुंबई के एक सिनेमाघर में लॉन्च किया गया। इस सॅान्ग में ढेर सारा एक्शन देखने को मिला है।
Jai Shree Ram Song: Ram Setu में अक्षय दिखेंगे अलग किरदार में
‘जय श्री राम’ गाने को सिंगर विक्रम मॉन्टरोसे ने गाया और कम्पोज किया है। शेखर अस्तित्व ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
बता दें कि फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। ‘राम सेतु’ (Ram Setu First Look Out) का पहला लुक शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा था,”रामसेतु की दुनिया में एक झलक। सिनेमाघरों में दीवाली 2022 को।” फोटो में अक्षय एक फायरलाइट पकड़े हुए दिखाई दिए थे। फोटो में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी खड़ी थी। फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा था कि, राम सेतु एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। जानकारी के लिए बता दें कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ये फिल्म 240 देशों में अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जाएगी।
यह भी पढ़ें:
Celebs Diwali Party: Kriti Sanon की दीवाली पार्टी में लगा बॅालीवुड सितारों का तांता, देखें तस्वीरें