Pushpa Vs 83: साल 2021 की सबसे टॉप फिल्मों में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म “पुष्पा- द राइज” (Pushpa: The Rise) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म “83” शामिल रही। वैसे तो यह दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ चुकी हैं। लेकिन जल्द ही यह दोनों फिल्में टीवी पर भी आने वाली हैं। अगर आपने इन दोनों फिल्मों को नहीं देखा है तो तैयार हो जाइए दोनों फिल्में 20 मार्च को टीवी पर आने जा रही हैं।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्में एक साथ एक ही समय पर अलग- अलग चैनलों पर प्रसारित होने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप यह दोनों फिल्में किस चैनल पर और कितने बजे देख पाएंगे।
Pushpa Vs 83: फिल्म “83” इस दिन होगी टीवी पर प्रसारित
रणवीर सिंह की 83 फिल्म होली के बाद रविवार 20 मार्च को पहली बार स्टार गोल्ड (Star Gold) चैनल पर प्रसारित होने वाली है। यह फिल्म रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर दिखाई जाएगी। यह सिनेमाघरों के बाद पहली बार टीवी पर दिखाई जा रही है। इस फिल्म को कबीर खान द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म 83 ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म 83 में Ranveer Singh कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म में उनके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी अहम में हैं। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में हैं। बता दें कि फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।
पुष्पा- द राइज इस दिन होगी टीवी पर प्रसारित
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- द राइज का (हिंदी) वर्जन 20 मार्च को ढिंचाक टीवी (Dhinchaak TV) पर दिखाई जाने वाली है। यह फिल्म भी रात 8 बजे ही टीवी पर प्रसारित होगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
कहा जा रहा है कि जल्द ही इस फिल्म का दूसरा भाग भी आने वाला है, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि ये फिल्म 17 दिसम्बर 2021 को तेलुगू के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई थी।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।