देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ फैंशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। कई बार प्रियंका अपने लुक को लेकर ट्रोल हो जाती हैं। साथ ही मीम फैक्ट्री का काम बढ़ा देती हैं। एक बार फिर प्रियंका अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं।

हाल ही, जब उन्होंने एक यूनिक ड्रेस पहनी तो सोशल मीडिया पर उसे लेकर खूब Memes और Jokes बनने लगे। क्योंकि भैया… इस कॉस्टयूम में प्रियंका को देखकर बहुत से लोगों की हंसी नहीं रूक रही थी। अब प्रियंका ने खुद भी इन मीम्स को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करते हुए Memers को थैंक्यू कहा है!

प्रियंका चोपड़ा अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ की सक्सेस को लेकर सातवें आसमान पर हैं। वह काफी खुश और एक्साइटेड हैं। इसकी एक और वजह भी है। उनके चेहरे से हंसी गायब नहीं हो रही है। प्रियंका ने खुद पर बने वायरल मीम्स को शेयर किया है। इस मीम्स में उन्होंने गेंदाकार ड्रेस पहना हुआ है, जोकि काफी अजीब होने के साथ फनी भी है। इस मीम को देखकर प्रियंका खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई।

प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस गेंदाकार ड्रेस वाले कई मीम को शेयर किया है. इन मीम्स को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”बहुत ही ज्यादा फनी है… मेरा दिन बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।” इन मीम्स में एक मीम में दो तस्वीरें हैं, जिनमें एक परछाई है और दूसरी प्रियंका की है। पहली तस्वीर पर पूछा गया है कि ये कौन-सा पोकेमोन है? इसके जवाब में दूसरी तस्वीर पर लिखा है, “ये प्रियंकेमोन है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here