बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने पहली दिसंबर को ईसाई रीति रिवाज से जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी। इस शादी को ग्रैंड लेवल पर किया गया। चाहे मेहमानों का स्वागत हो या फिर शादी की सजावट निक और प्रियंका ने हर स्तर पर अपनी शादी को खास बनाने की कोशिश की। शादी में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों के अलावा दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी भी परिवार समेत पहुंचे थे। अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिल्ली में अपना रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास मेहमान के तौर पर पहुंचे।

1 1 555 120418102755

पीएम मोदी ने स्टेज पर निक जोनस की मां और पिता से पारंपरिक भारतीय अंदाज में हाथ जोड़ कर नमस्कार किया। प्रियंका और निक स्टेज पर अपने पेरेंट्स के साथ स्टेज पर पहुंचे और तस्वीरें खिंचवाईं।

ये भी पढ़ें:   अपनी शादी में आतिशबाजी कर बुरी फंसी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर हो रही हैं ट्रोल

इस रिसेप्शन में प्रियंका ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ था जिस पर सिल्वर कलर की कारीगरी की गई थी। उधर निक जोनस काफी जेंटलमैन अवतार में नजर आए। विदित है कि प्रियंका चोपड़ा इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बर्लिन में मुलाकात कर चुकी हैं। उस वक्त पीएम मोदी विदेश दौरे पर थे और प्रियंका वहां फिल्म बेवॉच के प्रमोशन के लिए पहुंची हुई थीं।

1 3 555 120418102755 प्रियंका बर्लिन में जब पीएम मोदी से मिलने पहुंची थीं तो उन्होंने काफी शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। जब तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं तो इन्हें लेकर विवाद शुरू हो गया था। बता दें कि बेवॉच प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म थी जिसमें भारत में कुछ खास कमाई नहीं की। हालांकि फिल्म ने विदेशों में अच्छा बिजनेस किया था।

ये भी पढ़ें:   शादी को लेकर विवादों में फंसी प्रियंका चोपड़ा, पेटा ने लगाया जानवरों संग बदसलूकी का आरोप

प्रियंका और निक की शादी के बाद उनका यह पहला रिसेप्शन है जिसे दिल्ली में आयोजित किया गया है। इस रिसेप्शन में उनके खास दोस्तों को आमंत्रित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here