बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर अपने नाम का परचम लहराने वाली देसी गर्ल की किताब 2019 में पब्लिश होगी। प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब में अपने जीवन से जुड़े पहलुओं को ईमानदारी से दिखाएंगी।

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका ने यह सब पाने के लिए काफी मेहनत की है। प्रियंका ने हाल ही में बताया था कि वह अपनी जिंदगी पर किताब लिखने जा रही हैं, जिसका टाइटल ‘अनफिनिश्ड’ होगा। यह किताब वर्ष 2019 में प्रकाशित होगी। प्रियंका ने कहा कि वह किताब लिखने से पहले और भी बहुत कुछ करना चाहती हैं, अपनी जिंदगी में बहुत कुछ पाना चाहती हैं। साथ ही वह सबकुछ बताना चाहती हैं, जिसे आजतक उन्होंने दुनिया से छिपाकर रखा।

प्रियंका ने बताया कि वह किताब में खुद को एक फन, विद्रोही स्वभाव, बोल्ड और उत्तेजक इंसान के रूप में बताएंगी। वह चाहती हैं कि जो भी यह किताब पढ़े वह कहे, ‘अरे यह तो मैं भी कर सकता हूं।’ लेकिन प्रियंका यह भी मानती हैं कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रहना आसान नहीं है। वह भले ही अपने जीवन में काफी प्राइवेट रही हों, लेकिन उनकी किताब में पूरी तरह से ईमानदार होगी, जिसमें बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कोई स्टारकिड नहीं है और न ही उनके परिवार में से कोई फिल्मों में रहा है। प्रियंका सेल्फ मेट स्टार है और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह खुद बनाई है। प्रियंका को इसके लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here