बॉलीवुड ऐक्ट्रेस और यूनिसेफ की ब्रैंड ऐंबेसडर प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में गईं, जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा, ‘मैं रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप के दौरे पर हूं। मेरे अनुभवों को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। दुनिया को इनकी केयर करने की ज़रूरत है। हमें इनकी केयर करने की जरूरत है।’

प्रियंका ने एक और फोटो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, ‘”मैं कॉक्स बाजार में हूं। यूनिसेफ के साथ आज यहां दुनिया के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप की फील्ड विजिट पर आई हूं।’

लेकिन प्रियंका का यह अंदाज लोगों को कुछ ख़ास पसंद नहीं आया। उन्होंने रोहिंग्याओं के शिविर में जाने पर प्रियंका को जमकर ट्रोल किया। एक ट्रोलर ने लिखा, ‘आप रोहिंग्या शरणार्थियों के कितने बच्चों को गोद ले रही हैं? चैरिटी की शुरुआत घर से होती है। अपने घर के दरवाजे उनके लिए खोल दीजिए।’

वहीं कुछ ट्रोलर्स ने प्रियंका के इस दौरे को पॉलिटिकल स्टंट करार दिया। एक ट्रोलर ने लिखा, बड़ी बात कहने के लिए खेद है .. लेकिन मैं सिर्फ पूछना चाहता हूं .. हम भारतीयों के साथ एक ही समस्या है, भारत को भूल जाओ .. आप खुद ही बताएं मुंबई में आप कितने बार गए, उनकी समस्याओं और जरूरतों के लिए आपने क्या किया ??? हम सराहना करेंगे यदि कुछ समय कम से कम हमारे स्थानों के आस-पास भी रहेंगे। धन्यवाद

इसके बाद ट्वीटर पर ट्रोलर्स आपस में ही उलझ गए। कई लोगों ने प्रियंका के इस काम की तारीफ भी की।

खुद प्रियंका ने भी नहीं सोचा होगा कि साफ नीयत से किए जा रहे इस काम को भी लोग बुरी नीयत और एक एजेंडा के तहत देखेंगे।

बता दें कि प्रियंका को 2010 में यूनिसेफ का ब्रैंड ऐंबेसडर नियुक्त किया गया था, जिसके जरिए वह दुनियाभर के पीड़ित बच्चों की सामूहिक आवाज बनीं और उनके हक के लिए यूनिसेफ के साथ मिलकर काम करती हैं। पिछले साल वह सीरियाई शरणार्थियों से भी मिलीं थी।