बॉलीवुड की नई उभरती स्टार प्रतिभा रांटा इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘लापता लेडीज’ से पहचान बनाने वाली प्रतिभा ने अपनी सादगी और दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब उनका नाम अभिनेता रोहित सराफ के साथ जोड़ा जा रहा है, जिससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।
हाल ही में आई एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिभा रांटा और रोहित सराफ के बीच एक खास कनेक्शन विकसित हो रहा है। हालांकि दोनों ने अब तक इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

रिपोर्ट्स में क्या कहा जा रहा है?
एंटरटेनमेंट सर्किल में चर्चा है कि दोनों कलाकार इन दिनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनके बीच मजबूत दोस्ती के साथ एक नैचुरल कनेक्शन भी देखने को मिल रहा है। वे साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हैं और एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय कर रहे हैं।
हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि दोनों फिलहाल अपने रिश्ते को किसी नाम देने की जल्दबाजी में नहीं हैं। इंडस्ट्री के करीबी लोग इसे एक “इमोशनल बॉन्ड” बता रहे हैं, जो समय के साथ और मजबूत हो सकता है
दिवाली पार्टी से शुरू हुई अटकलें
इन अफवाहों की शुरुआत पिछले साल तब हुई थी, जब प्रतिभा और रोहित को फिल्ममेकर निखिल आडवाणी की दिवाली पार्टी में साथ देखा गया था। खास बात यह रही कि दोनों ने लगभग मैचिंग आउटफिट्स पहने थे, जिसने फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया।
उस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं और तभी से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाए जाने लगे। इसके बाद से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिससे चर्चाओं को और हवा मिली।
रोहित सराफ का पिछला लिंक-अप भी रहा चर्चा में
रोहित सराफ का नाम पहले कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली के साथ भी जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, प्राजक्ता ने पिछले साल अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे वृषांक खनाल से शादी कर ली थी। रोहित ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी थीं।
अब प्रतिभा रांटा के साथ उनका नाम जुड़ना फैंस के लिए एक नई दिलचस्प कहानी बन गया है।
करियर के पीक पर दोनों सितारे
जहां प्रतिभा रांटा ‘लापता लेडीज’ के बाद तेजी से लोकप्रिय हुई हैं, वहीं रोहित सराफ पहले से ही यंग ऑडियंस के बीच फिल्मों जैसे ‘द स्काई इस पिंक’, विक्रम-वेधा और वेब सीरीज – मिसमैच्ड, लूडो इत्यादि से एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन पॉपुलैरिटी इस चर्चा को और भी खास बना रही है। दोनों फिलहाल डायरेक्टर निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ (The Revolutionaries) में एक साथ नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड में दोस्ती और रिलेशनशिप के बीच की लाइन अक्सर धुंधली होती है। प्रतिभा और रोहित के मामले में भी फिलहाल इसे एक मजबूत दोस्ती या उभरते रिश्ते के रूप में देखा जा सकता है। जब तक दोनों खुद सामने आकर कुछ नहीं कहते, तब तक यह सिर्फ अटकलें ही रहेंगी।









