Parineeti Chopra ने शेयर किया अपनी फिटनेस का राज, कहा-“Daily meditation is my secret”

0
456
Parineeti Chopra
Secret of Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने फैंस के साथ अपनी फिटनेस का राज शेयर किया (Secret of Fitness) है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा खुले आसमान के नीचे ध्यान (Meditation) लगा रही हैं। एक्ट्रेस ने ध्यान करते हुए अपनी तस्वीर को फैंस के साथ शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए परिणीति ने लिख है कि, “हर दिन ध्यान, मेरा राज है।”

तस्वीरों को ट्विटर पर किया शेयर

बता दें कि एक्ट्रेस इस समय नेपाल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वहां से अक्सर परिणीति सुंदर तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इश्कजादे गर्ल अपनी फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं। अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं।

खुले आसमान के नीचे खिली खिली धूप के साथ एक्ट्रेस का सुंदर वादियों में ध्यान करते हुए तस्वीर को लोग खूब लाइक कर रहे हैं। ट्विटर पर 8 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कमेंट की बौछार हो रही है।

फोटो में देखा जा सकता है कि वो नेपाल में खुले आसमान में पहाड़ों के बीच पत्थरों पर बैठी हुई हैं और मेडिटेशन कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा की इन फोटो पर उनके फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनके एक फैन ने लिखा है ‘Looking Nepali dear’, तो किसी ने लिखा है ‘बड़ी ऊंचाई पर हैं आप’।

परिणीति (Parineeti Chopra) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में देखा गया था साथ ही उनकी फिल्म ‘साइना’ भी रिलीज हुई थी। अब वे जल्द ही रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ में नजर आएंगी। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत अर्जुन कपूर के साथ ‘इश्कजादे’ फिल्म से की थी। 

यह भी पढ़ें:

Parineeti Chopra ने हिंद महासागर में Scuba Diving की वीडियो की शेयर, देखें

फैमिली के साथ Maldives में Enjoy करती दिखीं Parineeti Chopra, शेयर की खूबसूरत Photos