Oscars 2023: एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर ने दुनियाभर में खूब नाम कमाया है। फिल्म को भारत से लेकर विश्व के दर्शकों ने अपना प्यार दिया है। एक बार फिर फिल्म सुर्खियों में आई है।इस बार एसएस राजामौली और फिल्म के तमाम किरदारों के लिए ये गर्व का पल है क्योंकि ऑस्कर 2023 की शॉर्टलिस्ट में फिल्म अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। फिल्म में काम किए सितारों की मेहनत आखिरकार रंग लाई है और मूवी ऑस्कर्स नॉमिनेशन में जगह बनाने में सफल रही। वैसे तो ऑस्कर्स जीतने के अपने पहले पड़ाव में फिल्म पहले ही पास हो चुकी है।

Oscars 2023: जानें किस कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई RRR?
ऑस्कर्स 2023 में आरआरआर ने अपनी जगह बना ली है। फिल्म में दर्शायें गए ‘नातू नातू’ गाने के लिए ऑस्कर्स में इसे शॉर्टलिस्ट किया गया है। बता दें कि अब तक 9 श्रेणियों की शॉर्टलिस्ट का ऐलान किया गया है और मैग्नम ओपस को मूल गीत की श्रेणी में रखा गया है। बता करें नातू नातू सॉग की तो इसे सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा सूची में 14 अन्य गाने और हैं।
Oscars 2023: जबरदस्त है फिल्म आरआरआर
बता दें कि मूवी आरआरआर दो क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) और कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) के जीवन पर आधारित है। दोनों किरदारों के अलावा फिल्म में बॉलीवुड के एक्टर अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, एलिसन डूडी, रे स्टीवेन्सन आदि सहायक की भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें:
Year Ender 2022: इंडस्ट्री के इन सितारों ने 2022 में दुनिया को कहा अलविदा