Naagin 6: नागराज के रोल में नजर आएंगे सिंबा नागपाल, Tejasswi Prakash के साथ करेंगे रोमांस!

0
833
Naagin 6
Naagin 6: नागराज के रोल में नजर आएंगे सिंबा नागपाल

Naagin 6: एकता कपूर का शो नागिन 6 (Naagin 6) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पहले शो के लीड रोल को लेकर चर्चा हो रही थी तो वहीं अब लीड रोल यानी सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के रोमांस को लेकर बातें चल रही हैं। आपको बता दें कि एकता कपूर का यह शो जल्द ही कलर्स पर प्रसारित होने वाला है। जिसके लिए फैंस बड़ी ही बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

Naagin 6 की शूटिंग हुई शुरु

इस शो में बिग बॅास 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस शो के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नही आई है। लेकिन सिंबा नागपाल ने मीडिया से बात करते हुए ये बता दिया है कि शो में वह तेजस्वी के साथ शो में रोमांस करते हुनजर आएंगे। सिंबा नागपाल भी बिग बॅास 15 में प्रतियोगी के रुप में आए थे। रिपोर्ट्स की माने तो तेजस्वी प्रकाश के अलावा महक चहल भी शो में नजर आएंगी, जो नेगेटिव नागिन का किरदार निभाएंगी। कुछ दिन पहले ही लीड एक्ट्रेस यानि नई नागिन को लेकर चर्चा हो रही थी। जिसमें एक रुबीना दिलैक (Rubina Dilak) है और दूसरी माहिरा शर्मा (Mahira Sharma)। का नाम लिया जा रहा था।

Naagin 6
Naagin 6

सिंबा नागपाल और तेजस्वी प्रकाश ने शो की शूटिंग शुरु कर दी है। सूत्रों के मुताबिक शो में सिंबा डबल रोल में नजर आएंगे जैसा कि बॉलीवुडलाइफ द्वारा रिपोर्ट किया गया है। इस बार का नागिन शो कुछ अलग थीम के साथ आ रहा हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया हैं जिसमें तेजस्वी प्रकाश ने नागिन बनकर एक डांस परफॉर्मेंस भी दी जिसमें नागिन के रोल में तेजस्वी प्रकाश की अदाएं देखने लायक है।

यह भी पढ़ें: