मोहब्बते फिल्म सभी को याद ही होगा। इस फिल्म की एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) की काफी चर्चा हुई थी। किम शर्मा काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन एक बार फिर उनका नाम सुर्खियों में दिख रहा है।

दरअसल एक्ट्रेस ने टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस (Leander Paes) के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। दोनों की चर्चा काफी समय से चल रही थी। दोनों अक्सर साथ वॉक पर जाते और वेकेशन पर भी साथ जाते थे। अब किम ने साफ कर दिया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

कुछ महीनों से अटकले लगाई जा रही थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब अटकलों पर विराम लगाते हुए किम ने अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है।

किम ने बॉयफ्रेंड लिएंडर के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। कैप्शन में तो कुछ नहीं लिखा है लेकिन प्यार को दर्शाने वाला सुंदर सा इमोजी दिया है।

दोनों के रोमांटिक रिलेशन की भी बातें हुई थी। कुछ दिनों पहले किम ने लिएंडर के अटलांटा ओलंपिक्स के विनिंग मोमेंट के 25 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा की थी।

मालूम हो लिएंडर से पहले किम का नाम एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ जोड़ा जा चुका है। 2019 तक वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जब लिएंडर के साथ किम का नाम सामने आया तब हर्षहवर्धन ने इसपर कोई जानकारी नहीं होने की बात कही थी।

एक यूजर ने लिखा ‘पिक्चर परफेक्ट’। वहीं दूसरे ने लिखा ‘रब ने बना दी जोड़ी’। एक अन्य यूजर ने लिखा ‘बहुत प्यारा, ऊपरवाला आप दोनों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे’। एक ने लिखा ‘Beauty and the champ’।

यह भी पढ़ें:
Happy Birthday Pankaj Tripathi: फिल्मों में आने से पहले सालों तक रहे बेरोजगार
Rishi Kapoor Birth Anniversary: नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने ऋषि कपूर को किया Miss